छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों में खुशी की लहर, केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, चुनाव आयोग ने दी मंजूरी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 23 नवंबर 2023। छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों की महंगाई भत्ते बढ़ा दी गई है। चुनाव आयोग ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। अब इसके लिए राज्य सरकार के आदेश जारी करने के बाद प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों को 4 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ डीए मिलेगा। फिलहल छत्तीसगढ़ में 42 प्रतिशत डीए मिल रहा है जबकि, केंद्र सरकार में 46 प्रतिशत मिलता है। इस निर्णय के बाद अब प्रदेश में भी केंद्र की तरह डीए मिलेगा। महंगाई भत्ते में वृद्धि से अब प्रशासन की सेवा में समर्पित सभी कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी।

इसे लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ट्वीटर पर अपने पुराने पोस्ट को शेयर करते हुए और मुख्य निर्वाचन अधिकारी का धन्यवाद करते हुए लिखा कि @CEOChhattisgarh आपका बहुत आभार और धन्यवाद कि आपने हमारे छत्तीसगढ़ के अधिकारियों व कर्मचारियों के हित को ध्यान में रखकर यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। 

Leave a Reply

Next Post

बार-बार एंटीबायोटिक दवा का सेवन सेहत के लिए हानिकारक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 23 नवंबर 2023। मौसम के परिवर्तन के साथ ही, मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ता है. इस समय, लोग अक्सर बिना सोचे-समझे खांसी, बुखार, और वायरल बीमारियों के लिए अनावश्यक रूप से एंटीबायोटिक दवा लेने की गलती करते हैं. इससे कई दिनों तक एंटीबायोटिक दवा खाने […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज