प्रियंका चौधरी ने अंकित गुप्ता से ब्रेकअप पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई, 30 सितंबर 2026। टीवी अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके शहजाद पूनावाला के साथ लड़ाई के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन सबके बीच अब अभिनेत्री अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में आ गई हैं। 

दरअसल, कई वर्षोंं से ऐसी खबरें आती रही कि वह ‘उड़ारियां’ के को-स्टार अंकित गुप्ता को डेट कर रही थीं, लेकिन पिछले साल दोनों का ब्रेकअप हो गया। अब बालाजी टेलीफिल्म्स के पॉडकास्ट ‘ऑनेस्टली व्हाई नॉट’ में प्रियंका ने पहली बार अंकित के साथ अपने ब्रेकअप पर खुलकर बात की। उन्होंने यह भी बताया कि वह अंकित से शादी करना चाहेंगी।

क्या बोलीं प्रियंका चाहर चौधरी?
कई वर्षोंं तक अपने रिश्ते को छिपाने के बाद प्रियंका चाहर ने पहली बार इस बारे में खुलकर बात की। उन्होंने पहली बार अपने ब्रेकअप का जिक्र करते हुए कहा, ‘यह उसके और मेरे बीच की बात है। कई बार किसी रिश्ते का अच्छा होना सिर्फ इस बात पर निर्भर नहीं करता कि दो लोग साथ हैं या नहीं।’

बातचीत के दौरान होस्ट ने प्रियंका से पूछा कि अगर अंकित सही लोगों के साथ नहीं हैं, तो उन्हें सही दिशा कौन दिखा सकता है। इस पर ‘नागिन 7’ की एक्ट्रेस ने कहा, ‘कोई भी किसी दूसरे को दिशा नहीं दिखा सकता। हम दोनों काफी समझदार हैं, हमने अपनी जिंदगी खुद बनाई और आगे भी खुद ही बनाएंगे। मैं उनकी जिंदगी में क्या चल रहा है, उसमें नहीं जाना चाहती। हम सभी बड़े हो चुके हैं और जिंदगी देख चुके हैं, इसलिए हमें पता है कि क्या करना है। एक-दूसरे के साथ रहकर उन्हें गाइड करना, मुझे नहीं लगता कि इससे कुछ होगा। वह बहुत अच्छे इंसान हैं।’

रैपिड फायर में बोलीं प्रियंका
इसके बाद रैपिड फायर राउंड में प्रियंका से पूछा गया कि अगर उन्हें अभिषेक मल्हान, नमिक पॉल और अंकित गुप्ता में से किसी एक को ‘किल, मैरी और हुकअप’ करना हो तो वह किसे चुनेंगी। प्रियंका ने थोड़ा झिझकते हुए कहा कि वह ‘बैटलग्राउंड’ में अपनी दुश्मनी की वजह से अभिषेक मल्हान को किल करेंगी। ‘नागिन 7’ के को-स्टार नमिक पॉल के साथ हुकअप करेंगी और अंकित गुप्ता से शादी करेंगी। प्रियंका ने कहा, ‘मैं अंकित गुप्ता से शादी करना चाहूंगी। वह शादी के लायक हैं।’

ब्रेकअप पर बोलीं प्रियंका
जब प्रियंका से पूछा गया कि क्या उन्हें अंकित से ब्रेकअप करने का अफसोस है और उनके मुताबिक उनकी जिंदगी में कौन सी लड़की उनकी जगह ले सकती है, तो अभिनेत्री ने कहा, ‘मुझे अपनी जिंदगी में किसी भी चीज का अफसोस नहीं है। मैंने जो भी फैसला लिया, वह ठीक है। और मैं कौन होती हूं यह तय करने वाली कि उनकी जिंदगी में कौन सी लड़की मेरी जगह ले सकती है? एक्स को एक्स ही रहने दो।’ बता दें कि प्रियंका और अंकित की मुलाकात ‘उड़ारियां’ के सेट पर हुई थी और दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन गए थे। बाद में यह दोस्ती प्यार में बदल गई। ‘बिग बॉस 16’ के दौरान भी दोनों की बॉन्डिंग को काफी पसंद किया गया।  हालांकि दोनों ने कभी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की थी, लेकिन उन्हें अक्सर साथ देखा जाता था, जिसके बाद फैंस को उनके रिश्ते का अंदाजा हुआ। अब ब्रेकअप के एक साल से ज्यादा समय बाद प्रियंका ने अपने रिश्ते की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Next Post

सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिर काम करने वाली थीं अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा

शेयर करेअभिनेत्री ने हाल ही में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को लेकर बात की छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई, 30 सितंबर 2026। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2013 में आई फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में साथ काम किया था। अब हाल ही में एक्ट्रेस […]

You May Like

राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार पर साधा निशाना....|....कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान जेल से रिहा....|....सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिर काम करने वाली थीं अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा....|....प्रियंका चौधरी ने अंकित गुप्ता से ब्रेकअप पर पहली बार तोड़ी चुप्पी....|....कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने चुनावों में धांधली की बात उठाई....|....गेहूं की एमएसपी में वृद्धि....|....एफबीआई के हजारों कर्मियों का निजी डाटा चोरी....|....उड़ते विमान में दो पायलटों में चाकूबाजी....|....सूखे के संकट के बीच महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला....|....'पटाखों पर पूरी तरह रोक नहीं लगा सकते'