कल्लाकुरुची जहरीली शराब त्रासदी: भूख हड़ताल पर बैठे अन्नाद्रमुक विधायक, स्टालिन सरकार से की सीबीआई जांच की मांग

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

चेन्नई 27 जून 2024। तमिलनाडु में उन्नाद्रमुक के नेताओं ने कल्लाकुरुची जहरीली शराब त्रासदी को लेकर राज्य सरकार द्रमुक की निंदा की। इस मामले में सीबीआई जांच की मांग करते हुए अन्नाद्रमुक के कई नेता गुरुवार को भूख हड़ताल पर बैठ गए। दरअसल, जहरीली शराब पीने से अबतक 63 लोगों की मौत हो गई। अन्नाद्रमुक नेता एडप्पादी पलानीस्वामी समेत कई नेता इस भूख हड़ताल नें शामिल हो रहे हैं। विधानसभा सत्र शुरू होने के बाद अन्नाद्रमुक ने सदन में कल्लाकुरुची जहरीली शराब त्रासदी को लेकर हंगामा किया। उन्होंने इस मामले में सीबीआई जांच के साथ मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के इस्तीफे की भी मांग की। सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के लिए बुधवार को अन्नाद्रमुक को निलंबित करने का प्रस्ताव भी पारिस किया गया।

अन्नाद्रमुक विधायकों ने किया सदन में हंगामा
तमिलनाडु स्पीकर एम. अप्पावु ने विधानसभा की कार्यवाही को बाधित करने वाले विधायकों को बाहर जाने का आदेश दिया। दरअसल, ये सभी विधायक सदन में प्रश्नोत्तर सत्र को स्थगित करने की मांग कर रहे थे। इसी के साथ वे सदन में जहरीली शराब त्रासदी पर नारे भी लगा रहे थे। स्पीकर अप्पावु ने कहा, “विधानसभा में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए। जाति जनगणना का प्रस्ताव पारित होना है। मुख्यमंत्री भी चाहते हैं कि विपक्ष भी इसमें भाग लें। इसलिए सीएम ने स्पीकर से अनुरोध किया कि अन्नाद्रमुक विधायकों को निलंबित न किया जाए। नियम 56 के तहत अन्नाद्रमुक ने स्थगन प्रस्ताव दिया। लेकिन, वे मेरी बात सुनने को तैयार नहीं थे।”

उन्होंने आगे कहा, “हमने अन्नाद्रमुक विधायकों को कभी भी विधानसभा में बोलने से नहीं रोका। लेकिन उन्हें तय समय पर बोलना चाहिए। लोकतांत्रिक विधानसभा में यह देखना दुखद है। अन्नाद्रमुक के नेता लगातार कार्यवाही बाधित कर रहे थे। अगर ऐसा ही चलता रहा तो बाकी के विधायक अपने क्षेत्र के बारे में कैसे बोलेंगे।”

महिला आयोग के प्रतिनिधिमंडल ने की मृतकों के परिजनों से मुलाकात
बुधवार को खुशबू सुंदर के नेतृत्व राष्ट्रीय महिला आयोग के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जहरीली शराब पीकर जान गंवाने वालों के परिजनों से मुलाकात की। कल्लाकुरुची जिला कलेक्टोरेट ने बुधवार शाम को एक डेटा जारी किया। इसके अनुसार, जहरीली शराब पीकर जान गंवाने वालों की संख्या अब 63 हो चुकी है। मौजूदा समय में 78 लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। उनमें से 48 का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। हालांकि, 66 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 

Leave a Reply

Next Post

नीट पेपर लीक: सीबीआई तीन राज्यों में जुटा रही सबूत; झारखंड का प्रिंसिपल हिरासत में

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर हजारीबाग/गोधरा 27 जून 2024। नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने झारखंड, गुजरात और बिहार में कार्रवाई तेज कर दी है। एजेंसी की टीम ने झारखंड के हजारीबाग के एक स्कूल के प्रिंसिपल को हिरासत में ले लिया। बिहार में दो आरोपियों चिंटू […]

You May Like

पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप....|....स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा....|....एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया....|....कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया....|....प्राग में जिंदगी के खूबसूरत रंगों को जीतीं सेज़ल शर्मा....|....आउटसाइडर से इंडस्ट्री की नई सनसनी बनीं रेवती महुरकर