लेह में सेना का चीता हेलिकॉप्टर क्रैश, मेजर जनरल समेत तीन घायल; तकनीकी खराबी की आशंका

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लद्दाख 23 मई 2026। लद्दाख के लेह के पास तांगत्से क्षेत्र में भारतीय सेना का एक चीता हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में सेना के तीन अधिकारी घायल हो गए जिनमें एक मेजर जनरल भी शामिल हैं। राहत की बात यह रही कि सभी अधिकारियों की जान बच गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा 20 मई को हुआ था हालांकि इसकी जानकारी शुक्रवार को सामने आई। हेलिकॉप्टर को एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक मेजर उड़ा रहे थे। हेलिकॉप्टर में 3 इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल सचिन मेहता भी सवार थे।

हादसे के तुरंत बाद सेना की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायल अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। सेना की ओर से हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती आशंका खराब मौसम या तकनीकी खराबी की जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

Leave a Reply

Next Post

यूपी से मार्मिक खबर: बेटी का गमछे से गला कस रही थी मां, 10 साल के बेटे ने बनाया वीडियो; इसलिए मासूम को मारा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जालौन 23 मई 2026। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई से दिल चीरने वाली खबर सामने आई है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार में कलह इस कदर हावी हुई की एक मां ने आवेश में आकर ममता का गला घोंट दिया। बृहस्पतिवार रात दंपती […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान