यूपी से मार्मिक खबर: बेटी का गमछे से गला कस रही थी मां, 10 साल के बेटे ने बनाया वीडियो; इसलिए मासूम को मारा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जालौन 23 मई 2026। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई से दिल चीरने वाली खबर सामने आई है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार में कलह इस कदर हावी हुई की एक मां ने आवेश में आकर ममता का गला घोंट दिया। बृहस्पतिवार रात दंपती के बीच नोकझोंक के बाद मां ने चार साल की बेटी की गमछे से गला कसकर हत्या कर दी। इस वारदात को दस साल के बेटे ने मोबाइल से वीडियो बना लिया था। आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

आटा क्षेत्र के अकबरपुर इटौरा निवासी राजकुमार रात दोनों बेटों उमंग (10) और मयंक के साथ लेटे थे। पत्नी विनीता दूसरी चारपाई पर बेटी नैना (4) के संग लेटी थी। पति का आरोप है कि पत्नी दो दिन से मायके जाने की जिद कर रही थी। उसने पैसे ने होने का हवाला दिया था। रात में जब सब सो गए तभी विनीता ने बेटी को मार दिया। बिजली जाने पर नींद खुली तो देखा बेटी जमीन पर पड़ी है और विनीता बैठी थी और मासूम बच्ची का गला कस रही थी। इसी दौरान बेटे उमंग ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले की हड्डी टूटने से मौत की पुष्टि हुई है।

या तू रहेगा या मैं, पति बोला- मुझे फंसाने की थी तैयारी
आटा थाना क्षेत्र के अकबरपुर इटौरा गांव में घरेलू कलह में चार वर्षीय मासूम बेटी की हत्या के मामले में पति राजकुमार ने बताया कि कुछ दिनों से उसकी पत्नी का व्यवहार काफी चिड़चिड़ा हो गया था। वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है और सीमित आमदनी के कारण पत्नी की सभी इच्छाएं पूरी नहीं कर पाता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। राजकुमार ने बताया कि बुधवार को भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि उसी दौरान विनीता ने कहा था कि “या तू रहेगा या मैं। राजकुमार का कहना है कि अगर वह समय रहते जाग नहीं जाता तो संभव है कि उसे ही इस मामले में फंसा दिया जाता। 

घटना के बाद से परिवार पूरी तरह टूट गया है और गांव में दहशत व शोक का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक विनीता ने गमछे का टुकड़ा फाड़कर बच्ची के गले में बांधा और उसे कस दिया। घटना को लेकर गांव में गहरा आक्रोश और दुख का माहौल है। लोग कह रहे हैं कि जिस मां की गोद में बच्ची खुद को सबसे सुरक्षित समझती थी, उसी ने उसकी जिंदगी छीन ली। बताया गया कि घटना से पहले विनीता ने जमीन पर लाल साड़ी बिछाई थी। इसके बाद वह नैना को गोद में उठाकर वहां ले गई। घटना के बाद बच्ची का शव उसी साड़ी पर पड़ा मिला।

‘बिट्टो’ कहकर बुलाते थे मोहल्ले वाले
चार साल की नैना को परिवार और मोहल्ले के लोग प्यार से ‘बिट्टो’ कहकर बुलाते थे। वह चंचल स्वभाव की थी और सभी की दुलारी थी। सुबह जैसे ही उसकी मौत की खबर फैली, पूरे मोहल्ले में मातम छा गया। लोग यही कहते नजर आए कि अब उनकी ‘बिट्टो’ कभी लौटकर नहीं आएगी।

सजने-संवरने की शौकीन थी नैना
परिजनों ने बताया कि नैना को सजने-संवरने का बेहद शौक था। वह हाथों में बड़ी-बड़ी चूड़ियां पहनकर मोहल्ले में घूमती थी। उसकी मासूम हरकतें सभी को पसंद थीं। उसकी मौत के बाद मोहल्ले की रौनक जैसे खत्म हो गई है।

Leave a Reply

Next Post

'जनता को लूट रही सरकार': पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर कांग्रेस हमलावर, कहा- तेल कंपनियों के फायदे की चिंता

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 23 मई 2026। पिछले 10 दिन में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होने के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है। कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार को सिर्फ तेल कंपनियों के फायदे की चिंता है। कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान