सूफियाना एहसासों से सराबोर ‘मुझ में तू’, उस्ताद ग़ुलाम अब्बास खान ने फिर जीता दिल

admin
शेयर करे

रूहानी सुरों का जादू: ‘मुझ में तू’ के लॉन्च पर सजी संगीत जगत की भव्य महफिल

हरिहरन-अनूप जलोटा की मौजूदगी में लॉन्च हुआ ‘मुझ में तू’,

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 22 मई 2026। मुंबई के जुहू स्थित क्लब मिलेनियम में जब सूफियाना नग्मा “मुझ में तू” की गूंज फैली, तो पूरा माहौल रूहानी एहसासों से भर उठा। रामपुर सहसवान घराने के प्रतिष्ठित शास्त्रीय गायक और संगीतकार उस्ताद ग़ुलाम अब्बास खान ने अपने नए सूफी गीत के जरिए एक बार फिर संगीत प्रेमियों के दिलों को छू लिया। इस खास मौके पर हरिहरन, अनूप जलोटा, अभिजीत भट्टाचार्य, जसपिंदर नारुला और दिलीप सेन सहित कई दिग्गज कलाकार मौजूद रहे। रेड रिबन म्यूजिक के तहत रिलीज़ हुए इस गीत को अमित चंदेकर ने लिखा और कंपोज किया है। उस्ताद ग़ुलाम अब्बास खान के अनुसार, इस नग्मे की रूहानियत ने उन्हें पहली ही बार में प्रभावित कर दिया था। संगीत की समृद्ध परंपरा से जुड़े खान साहब ने अपने पिता पद्मश्री उस्ताद गुलाम सादिक खान से तालीम हासिल की, जबकि उनके ससुर पद्म विभूषण उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान भारतीय संगीत जगत के महान गुरुओं में गिने जाते हैं।

22 एल्बम और 100 से अधिक गीतों के साथ उस्ताद ग़ुलाम अब्बास खान हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत को दुनिया के करीब 30 देशों तक पहुंचा चुके हैं। “मुझ में तू” की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज़ के बाद यह गीत यूट्यूब पर 1 मिलियन व्यूज़ पार कर चुका है।

Leave a Reply

Next Post

बीएसएफ की पहली महिला पर्वतारोही टीम ने माउंट एवरेस्ट फतह कर रचा इतिहास, गृह मंंत्री ने दी बधाई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 22 मई 2026। सीमा सुरक्षा बल (BSF) की पहली महिला पर्वतारोही टीम ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर इतिहास रच दिया है। गृह मंत्री अमित शाह ने इस बड़ी उपलब्धि पर टीम को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला