ड्रग्स बरामदगी केस में गवाह गोसावी के खिलाफ लुक आउट नोटिस, पुणे के शख्स से नौकरी दिलाने के नाम ठगी का आरोप

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 14 अक्टूबर 2021। मुंबई में क्रूज शिप से ड्रग्स जब्ती मामले में पुणे पुलिस ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के गवाह केपी गोसावी के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है। 2018 में धोखाधड़ी के खिलाफ केपी गोसावी पर पुणे में मामला दर्ज है। पुणे के पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता ने कहा, “हमने केपी गोसावी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर नोटिस जारी किया है, जो 2018 में फरसखाना पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी के मामले में फरार है।” किसी व्यक्ति को देश नहीं छोड़ने के लिए पुलिस और जांच एजेंसियों की ओर से लुकआउट नोटिस जारी किया जाता है। गोसावी क्रूज जहाज पर छापेमारी और ड्रग्स की कथित बरामदगी में नौ गवाहों में से एक है। ड्रग्स बरामदगी मामले में एनसीबी ने  बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया है। एनसीबी द्वारा पूछताछ के दौरान गोसावी की तस्वीर वायरल हुई थी। 

3.9 लाख रुपये ठगने का आरोप

पुलिस के अनुसार, गोसावी पर मलेशिया में नौकरी देने के नाम पर पुणे के एक व्यक्ति से लाखों रुपये ठगी करने का आरोप है। गोसावी ने मलेशिया में होटल इंडस्ट्री में नौकरी लगाने के नाम पर पुणे निवासी चिन्मय देशमुख से 3.9 लाख रुपये ऐंठ लिया था। नौकरी नहीं लगाने के बाद चिन्मय देशमुख ने गोसावी से पैसे लौटाने को कहा, लेकिन गोसावी ने पैसे नहीं लौटाए, जिसपर देशमुख ने उसके खिलाफ पुणे में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवा दिया। 

Leave a Reply

Next Post

ललितपुर: दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर करने पर 250 के खिलाफ मुकदमा, पिता सहित चार आरोपी गिरफ्तार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर ललितपुर 14 अक्टूबर 2021। ललितपुर निवासी एक किशोरी ने मंगलवार को सपा-बसपा जिलाध्यक्ष समेत 28 लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए बुधवार को झांसी के सपा जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने सपाइयों के साथ […]

You May Like

कैंसर के खिलाफ जंग में बड़ी जीत....|....युवराज-वाल्मीकि की हैट्रिक ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को किया परास्त....|....40 हजार रुपये सैलरी, करोड़ों की संपत्ति!....|....रामचंडी मंदिर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय....|....पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ....|....श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध करने वालों को सरकार देगी सहयोग....|....स्लोवाक राजदूत पर चला शाहरुख की फिल्म का जादू....|....बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान....|....अमेरिकी चुनावी रैलियों में छाया ऑपरेशन सिंदूर....|....सड़क के गड्ढे भरने में नाकाम मंत्री अधिकारियों को फटकारते हुए रील बनाने में व्यस्त - कांग्रेस