छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी

admin
शेयर करे

बस्तर के रास्ते रायपुर ले जा रहे थे गांजा, बीच रास्ते पुलिस ने 2 को पकड़ा

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

जगदलपुर, 24 जुलाई 2026। बस्तर पुलिस ने एक बार फिर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर पुलिस ने ओडिशा से गांजा लेकर छत्तीसगढ़ आ रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 11 किलो 673 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करीब 5 लाख 84 हजार रुपए है।सदोनों आरोपी गांजा को रायपुर ले जाने की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है।

सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची

पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई को सूचना मिली थी कि दो युवक धनपुंजी फॉरेस्ट नाका के पास संदिग्ध हालत में बैग लेकर बस का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम ललित कुशुलिया और बिरन्ची गोरोडिया बताया, जो ओडिशा के रायगढ़ा जिले के निवासी हैं। पुलिस ने जब दोनों के बैग की तलाशी ली तो उसमें 10 पैकेट में भरा हुआ गांजा मिला। मौके पर वजन कराने पर कुल 11 किलो 673 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजा की कीमत 5 लाख 83 हजार 650 रुपए बताई गई है। शुरुआती पूछताछ में यह जानकारी मिली कि आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर रायपुर जा रहे थे।

दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। CSP सुमीत कुमार ने कहा कि, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Next Post

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड

शेयर करेहाईकोर्ट बोला- मानसिक क्रूरता, ऐसी मांग से रिश्ता बचना मुश्किल; महिला की अपील खारिज छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बिलासपुर, 24 जुलाई 2026। शादी के करीब 2 साल बाद पति-पत्नी के रिश्ते में दरार आ गई। तलाक के मामले में मध्यस्थता के दौरान पत्नी ने स्थायी भरण-पोषण के लिए पति से 2 […]

You May Like

जब दुनिया संकट में थी, भारत ने दिखाया रास्ता....|....रूस ने आर्कटिक में तेल निकालना शुरू किया....|....जर्मनी में पहली बार कट्टर दक्षिणपंथी दल चुनाव जीता....|....ट्रेन से गांजा तस्करी करते महिला समेत 5 गिरफ्तार....|....एमपी में तेज बारिश से राहत: 11 सितंबर से नया मौसमी तंत्र होगा एक्टिव....|....'वन नेशन-वन स्टाइपेंड' को लेकर आर-पार की लड़ाई....|....छत्तीसगढ़ में मवेशियों से भरी पिकअप पलटी तो खुला तस्करी का राज, 3 आरोपी गिरफ्तार....|....पेंड्रा बाईपास निर्माण की मांग पकड़ी रफ्तार....|....दो लाख की चोरी में पुलिस के हाथ खाली थे, फिर 'कोका' ने पहुंचाया चोरों के घर तक....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को तीन नए जजों की सौगात