शाहरुख खान, गौरी और सुहाना के साथ लालबागचा राजा पहुंचे

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मुंबई, 22 सितंबर 2026। शाहरुख खान ने गणेशोत्सव के मौके पर मुंबई के प्रसिद्ध ‘लालबागचा राजा’ पंडाल पहुंचकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ पत्नी गौरी खान, बेटी सुहाना खान और मैनेजर पूजा ददलानी भी मौजूद थीं। इस दौरान शाहरुख को उनकी मैनेजर पूजा ददलानी गणपति के चरण स्पर्श करने का तरीका सिखाती दिखीं। वहीं गर्मी के चलते शाहरुख मैनेजर के दुपट्टे से पसीना पोंछते दिखाई दिए। लालबागचा राजा के दर्शन के बाद शाहरुख ने टी-सीरीज ऑफिस जाकर भी भगवान गणेश की पूजा की।

भीड़ के बीच सख्त सुरक्षा में किए दर्शन

लालबागचा राजा पंडाल पहुंचने पर शाहरुख खान को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। दर्शन के दौरान शाहरुख नीले रंग के कुर्ते में नजर आए। वहीं उनकी बेटी सुहाना खान हरे रंग के पारंपरिक परिधान और पत्नी गौरी खान पीले रंग के एथनिक आउटफिट में दिखीं।

टी-सीरीज ऑफिस पहुंचकर की गणपति पूजा

लालबागचा राजा के दर्शन के बाद शाहरुख खान मुंबई स्थित टी-सीरीज के ऑफिस भी पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के साथ गणेश पूजा में हिस्सा लिया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में शाहरुख ब्लैक ट्राउजर और चेक शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने गणपति की प्रतिमा के सामने प्रार्थना की और प्रसाद ग्रहण किया।

घर पर पर भी मनाते हैं गणेशोत्सव

हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर आयोजित ‘AskSRK’ सेशन के दौरान शाहरुख खान ने फैंस के साथ अपने घर के गणेशोत्सव का अनुभव शेयर किया था। एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने बताया था कि उनके घर में पत्नी गौरी आरती और पूजा करती हैं। रात में विसर्जन किया जाता है। उन्होंने बताया था कि इस दौरान बच्चे और दोस्त एक साथ जुटते हैं और यह बहुत साधारण और फैमिली टाइम होता है।

Leave a Reply

You May Like

शाहरुख खान, गौरी और सुहाना के साथ लालबागचा राजा पहुंचे....|....बाल-बाल बची टीम इंडिया: जापान के खिलाफ उलटफेर से बचा भारत....|....अशासकीय महाविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, ड्राफ्ट तैयार....|....पति को घरजमाई बनने को कहना क्रूरता नहीं....|....भारत और चिली व्यापक आर्थिक साझेदारी पर सहमत....|....एसटी को अनारक्षित पद पर पदोन्नति के लिए करना होगा शामिल, निर्देश जारी....|....सूर्यकांत तिवारी से जुड़ा भिलाई का मकान सील....|....छत्तीसगढ़ में व्याख्याता के 854 पदों पर निकली भर्ती....|....एशियन गेम्स: स्वर्ण पदक का खाता खुला....|....स्पेसएक्स को मिलेगी वाइल्डलाइफ की जमीन