ऐसवेक्टर का आईपीओ 25 सितंबर से, ₹30–32 का प्राइस बैंड तय

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अनिल बेदाग

मुंबई, 23 सितंबर 2026। ई-कॉमर्स और मार्केटप्लेस कारोबार से जुड़ी ऐसवेक्टर लिमिटेड का आईपीओ 25 सितंबर 2026 को खुलने जा रहा है। कंपनी ने आईपीओ के लिए ₹1 अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड ₹30 से ₹32 तय किया है। निवेशक 29 सितंबर तक इस इश्यू में बोली लगा सकेंगे, जबकि एंकर निवेशकों के लिए बोली 24 सितंबर को खुलेगी।

आईपीओ में कंपनी ₹287 करोड़ तक का फ्रेश इश्यू जारी करेगी। इसके अलावा मौजूदा शेयरधारकों की ओर से 4,15,62,500 इक्विटी शेयरों तक का ऑफर फॉर सेल शामिल है। निवेशकों के लिए न्यूनतम बोली 468 शेयरों की होगी और इसके बाद 468 शेयरों के गुणक में बोली लगाई जा सकेगी।

फ्रेश इश्यू से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कंपनी अपने मार्केटप्लेस कारोबार के मार्केटिंग और बिजनेस प्रमोशन, टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी लागत, अधिग्रहण के जरिए गैर-जैविक वृद्धि और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

Leave a Reply

Next Post

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले पर हमला भाजपा का डर और अलोकतांत्रिक चरित्र - दीपक बैज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर, 23 सितंबर 2026। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव श्री भूपेश बघेल और आसाम के पीसीसी अध्यक्ष श्री गौरव गगोई के काफिले पर नौगांव में कुछ असामाजिक तत्व और भाजपा के लोगों ने पथराव किया। काफिले में […]

You May Like

'शेख हसीना को न दी जाए मौत की सजा'....|....विश्व टीकाकरण दिवस 2026: वैक्सीन से जुड़े मिथक और उनकी सच्चाई....|....जीवा सुब्रमण्यम: ट्रांसजेंडर होने की वजह से छोड़ा घर, दिवाली पर झेलीं तन्हाइयां....|....मातृभूमि: सलमान खान की फिल्म का ट्रेलर देख भड़के यूजर्स....|....शेयर बाजार में बंपर उछाल....|....आयन बैटरी के कचरे पर सरकार सख्त: ब्लैक मास समेत स्क्रैप निर्यात पर रोक....|....ट्रंप का एक और यू-टर्न: चीनी सामानों पर टैरिफ छूट दो महीने और बढ़ी....|....इस्राइल ने बनाई लंबी रेंज वाली नई क्रूज मिसाइल....|....यूपी चुनाव के लिए सामने आया नया गठबंधन....|....अखिलेश यादव बोले - यूपी में लड़ाई 80-20 की नहीं 95-05 की है