वो जरा सच क्या बोलीं कि हंगामा हो गया, विरोध प्रदर्शन में दोनो विधायकों के नामों के खिलाफ भाजपा नेत्रियों ने जमकर नारे भी लगाए !

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / मो. साजिद खान

एमसीबी ( सरगुजा) 27 नवंबर 2022। शराब वैध हो या अवैध हो सुरूर तो दोनो में चढता है। फर्क यह है कि एक में सरकार को राजस्व मिलता है और दूसरे में सरकार को राजस्व की क्षति बताई जाती है। मनेन्द्रगढ़ के होटलों में बिक रही अवैध शराब के बंद करने को लेकर और छत्तीसगढ़ मे शराब बंदी का वादा करके सत्ता में बैठी कांग्रेस के खिलाफ बीते शनिवार को भरतपुर- सोनहत विधायक के कार्यालय के सामने बैठकर विरोध स्वरूप धरना प्रदर्शन कर भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियां मनेन्द्रगढ़ विधायक और भरतपुर-सोनहत विधायक के नामों के खिलाफ शराब की बोतलों को तथा चीखने को सामने रखकर दो घंटे तक जमकर नारे बाजी करती रहीं।

दरअसल विधायक भरतपुर-सोनहत के कार्यालय के सामने भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा किए गए इस प्रदर्शन का एक कारण दो से तीन दिन पूर्व मीडिया द्वारा महिला कांग्रेस की ग्रामीण ब्लाक अध्यक्ष से शहर के होटलों में बिक्री हो रही अवैध शराब के विषय को लेकर पूछा गया सवाल है जिसमें महिला कांग्रेस की ग्रामीण ब्लाक अध्यक्ष ने मीडिया से यह कह दिया कि यहां तो हर होटलों में शराब बिक रही है। सब बंद कर देंगे तो हम भी बंद कर देंगे। बस इसी बात को लेकर विधायक भरतपुर-सोनहत कार्यालय के सामने शराब बंदी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही भाजपा महिला मोर्चा नेत्री डा. रश्मि सोनकर ने मीडिया से कहा कि अब तो सत्ता पक्ष के लोग खुद ही कबूल रहे हैं। चुनाव से पहले शराब बंदी को लेकर हाथ में गंगा जल लेकर जनता के साथ कांग्रेस ने जो छल किया है। उसी का हम विरोध कर रहे हैं। इसी बात लेकर विधायक के कार्यालय के सामने महिला मोर्चा की नेत्रियां अनोखे रूप में अलग- अलग कंपनी को शराब की बोतल और चीखना को सामने रखकर दोनो कांग्रेस विधायक के खिलाफ विरोध स्वरूप कोटेशन लिखी तखतियों को हाथ में रख कर नारेबाजी करती रहीं। इस विरोध प्रदर्शन में एमसीबी भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी के साथ, जे के सिंह, वीरेंद्र सिंह राणा, धरमपाल सिंह, संजय गुप्ता, मनीष सिंह, मनोज केशरवानी, विवेक अग्रवाल, सरजु यादव,  अजमुद्दीन अंसारी, डा. रश्मि सोनकर , अनुपमा निशी, प्रिती त्रिवेदी, अल्का गांधी, शकुंतला विश्वकर्मा, प्रियंका गौतम, बबिता सिंह, आइशा अजीमा, कीर्ति राणा, सुनीता शर्मा, शीला शुक्ला,अर्चना विश्वकर्मा, शकुंतला सिंह, शुनीता शर्मा, ज्योति मांझी, अर्थना उरमलिया, श्याम सेन, मीरा यादव, रानी साहू, पूजा गुप्ता, सुषमा कुशवाहा, लक्ष्मीबाई पनिका, मीनू पटेल, अनिता, यादव, हिमांशु श्रीवास्तव, राजेश, आकाश, रवि, ललन तथा अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Next Post

अगवा कर मासूम की हत्या: छह साल के बच्चे को मारकर दफनाया, घर से 100 मीटर दूर खेत में मिला शव

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अंबिकापुर 27 जनवरी 2022। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में छह साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। उसका शव घर से करीब 100 मीटर दूर खेत में दफन मिला है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलावाकर पोस्टमार्टम के लिए […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण