पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले पर हमला भाजपा का डर और अलोकतांत्रिक चरित्र – दीपक बैज

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर, 23 सितंबर 2026। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव श्री भूपेश बघेल और आसाम के पीसीसी अध्यक्ष श्री गौरव गगोई के काफिले पर नौगांव में कुछ असामाजिक तत्व और भाजपा के लोगों ने पथराव किया। काफिले में चल रही गाड़ी के कांच टूटे है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह घटना असम की भाजपा सरकार के अंदर कांग्रेस के प्रति खौफ को दिखाता है। वहां लोकसभा चुनाव चल रहा है, तथा जनमत कांग्रेस के पक्ष में दिख रहा। जिससे असम की सरकार डरी हुई है और बौखलाहट में यह घटना हुई। इस घटना की कांग्रेस पार्टी कड़ी निंदा करती है। यह मांग करती है कि घटना के लिए जो जिम्मेदार है उन पर कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिये।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा जब-जब चुनाव हारती है तो वह इसी प्रकार के हथकंडे अपनाती है। भाजपा का चरित्र ही अलोकतांत्रिक और फासीवादी है। भाजपा ने कांग्रेस नेताओं के काफिले पर हमला करवा कर अपनी प्रति हार को स्वीकार कर लिया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के काफिले पर हमला के लिए असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सर्मा सार्वजनिक रूप से माफी मांगे उनकी सरकार से राज्य की कानून व्यवस्था नहीं संभल रही।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि शर्मनाक है छत्तीसगढ़ के नेता के काफिले पर हमला होता और अपनी असम सरकार की नाकामी छुपाने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सांसद संतोष पांडेय इस हमले को जायज ठहरा रहे है।

Leave a Reply

Next Post

कार्तिक आर्यन को ‘चंदू चैंपियन’ के लिए नेशनल अवॉर्ड

शेयर करेइसके लिए 15kg वजन घटाया था; फाल्के सम्मान पाने वाले अनंत नाग 11वीं तक ही पढ़े छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           गुजरात, 23 सितंबर 2026। कार्तिक आर्यन को मंगलवार को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला। उन्होंने अवॉर्ड ममूटी के साथ शेयर किया, […]

You May Like

बीजेपी में बड़ा बदलाव: स्मृति ईरानी बनीं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी, सिद्धार्थ शंभू सह प्रभारी....|....एशियन गेम्स में 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग मेडल....|....रविवार को खुले रहेंगे देश के सभी बैंक....|....लाखों की आय, 13 करोड़ रुपये की जमीन खरीद....|....नकाबपोश बदमाशों ने प्रधानाचार्य और परिवार को बंधक बना आभूषण-नकदी लूटी....|....भारत का स्वदेशी 'काल' ड्रोन: दुश्मन के घर में घुसकर मचाएगा तबाही....|....सभी पार्कों की सुरक्षा ऑडिट के निर्देश....|....टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का अनशन खत्म, डीएम ने पिलाया जूस....|....पुरानी रंजिश में युवक की बेरहमी से हत्या, मिर्च डालकर फरसे से काटा....|....मध्य प्रदेश में आज 'नो- यूपीआई डे', 2000 रुपए से ज्यादा नहीं लेंगे