छत्तीसगढ़ के पांच जिलों में पारा 40 डिग्री के पार; आज गरज चमक के साथ बारिश के आसार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 21 अप्रैल 2024। छत्तीसगढ़ में इन दिनों तेज धूप और भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान 43 डिग्री से पार हो चुका है। गर्म हवाएं चल रही है। प्रदेश के पांच जिलों में पारा 41-42 डिग्री से ऊपर है। हालांकि मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। इस बीच एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है। आगामी दो दिनों में तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। साथ ही गरज चमक के साथ बारिश और अंधड़ चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण छत्तीसगढ़ में निचले स्तर पर नमी का आगमन हो रहा है। इससे प्रदेश का मौसम बदलने की संभावना है। नमी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश में एक-दो जगहों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही गरज चमक के साथ अंधड़ और वज्रपात होने की संभावना है। इससे प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलेगा। लोगों को इस चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बीच राहत मिलेगी।

प्रदेश में सबसे गर्म जिला राजनांदगांव रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 21 डिग्री दर्ज किया गया है। साथ ही रायपुर में 42.2 डिग्री, माना एरपोर्ट में 41.4, बिलासपुर में 42,अंबिकापुर में 40.2, दुर्ग में 42.8 और राजनांदगांव में 43 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं राजनांदगांव में सामान्य से आठ डिग्री ज्यादा अधितम तापमान रहा।

Leave a Reply

Next Post

सचिन तेंदुलकर ने युवा संस्था के ग्रामीण महिला फुटबॉलर्स से की मुलाकात, साथ में खेला फुटबाल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 21 अप्रैल 2024। भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर बीते शनिवार को अपनी पत्नी के साथ बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। एयरपोर्ट पर सचिन की झलक पाने को लेकर लोगों में बड़ी उत्सुकता नजर आई। इसके बाद सचिन तेंदुलकर ओरमांझी के […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर