सलमान खान शुरू करेंगे यूट्यूब चैनल

शेयर करे

लॉकडाउन के बाद लॉकडाउन 2 का समय शुरू हो गया है। ऐसे में पूरा देश सेल्‍फ आइसोलेशन में है। बॉलिवुड के सुल्तान सलमान खान ने भी खुद को सेल्‍फ-क्‍वारंटीन कर लिया है। वह लॉकडाउन के पहले ही अपने पनवेल स्थित फार्म हाउस गए थे और तब से अब तक वहीं पर हैं। फॉर्म हॉउस में सलमान के साथ उनके भतीजे निर्वाण हैं। निर्वाण, सोहेल खान के बेटे हैं।

सलमान खान के चैनल का नाम ‘बीइंग सलमान खान’

सलमान बीच-बीच में अपने इंस्टाग्राम में कुछ वीडियो जरूर पोस्ट करते हैं, जिससे यह पता चलता है कि उनकी ऐक्टिविटीज क्या है। सलमान ने अब अपने फैंस से जुड़ने के लिए अपना यूट्यूब चैनल शुरू करने का मन बनाया है। सलमान के करीबी बताते हैं कि सलमान जल्द ही ‘बीइंग सलमान खान’ के नाम से अपना यूट्यूब चैनल शुरू करने वाले हैं।

पनवेल के फॉर्म हाउस से लाइव होगा सलमान का चैनल

सलमान अपने इस चैनल में अपनी जिंदगी से जुड़े किस्सों, घटनाओं और रोजमर्रा की अपनी और अपने टीम की स्टोरीज के साथ-साथ अपने आस-पास के लोगों की प्रेरक कहानियों को भी शेयर करेंगे। सलमान का यूट्यूब चैनल फिलहाल पनवेल फॉर्म हाउस से लाइव किया जाएगा। चैनल के सभी तकनीकी काम सलमान की एक टीम मुंबई से करेगी।

चैनल की डिजायन का काम हुआ पूरा

चैनल में क्या पोस्ट किया जाएगा यह निर्णय सलमान लेंगे। सलमान को लगता है कि यूट्यूब चैनल के माध्यम से वह अपने चाहने वालों से ज्यादा करीब होंगे। सलमान की अपनी एक लॉयल फैन फॉलोविंग हैं, जो सालों से सलमान के साथ है। चैनल की डिजायन और शुरूआती कॉन्टेंट का काम पूरा हो गया है। बहुत ही जल्द सलमान अपना यह यूट्यूब चैनल लाइव कर देंगे।

Leave a Reply

Next Post

श्रिया सरन के पति को दिखे कोरोना के लक्षण, डॉक्टर्स ने हॉस्पिटल में नहीं किया इलाज

शेयर करेदुनियाभर में धीरे-धीरे कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। भारत और भारत से बाहर कई बॉलिवुड सिलेब्स भी इससे नहीं बच पाए। बॉलिवुड ऐक्ट्रेस श्रिया सरन इस वक्त स्पेन में हैं। उन्होंने वहां के हालात का जिक्र किया और बताया कि उनके पति में कोरोना के लक्षण दिखाई दिए लेकिन […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी