आयुष्मान भारत योजना की आड़ में भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा: डॉ. इरफान अंसारी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 28 मई 2025। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा आयुष्मान भारत योजना को लेकर दिए गए बयान पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मैं किसी के दबाव में काम नहीं करता। डॉ. अंसारी ने कहा कि राज्य में आयुष्मान भारत योजना के तहत अस्पतालों में भारी गड़बड़यिां सामने आई हैं। जांच जारी है और जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक किसी भी अस्पताल को भुगतान नहीं किया जाएगा। गलत भुगतान किसी हाल में नहीं किया जाएगा। इस फैसले से भाजपा नेता और उनसे जुड़े कई अस्पतालों में बौखलाहट है, क्योंकि उनमें से कई अस्पताल जांच के घेरे में हैं। अंसारी ने कहा कि मैं साफ कर देना चाहता हूं कि आयुष्मान भारत की आड़ में भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। डॉ. अंसारी ने बाबूलाल मरांडी को आड़े हाथों लेते हुए कहा की मरांडी , अगर आप प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं तो तथ्यों और आंकड़ों के साथ बात करें। जब आपके पास विभागीय जानकारी ही नहीं है, तो अनाप-शनाप बयानबाजी करके जनता को दिग्भ्रमित क्यों कर रहे हैं? आप एक वरिष्ठ और गंभीर नेता हैं, आपकी बातों में भी गंभीरता होनी चाहिए। खासकर स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

ईडी की कार्रवाई पर स्पष्टीकरण देते हुए डॉ. अंसारी ने कहा की ईडी की छापेमारी 04 अप्रैल को हुई, लेकिन कोई दस्तावेज जब्त नहीं किए गए। हमारी आपत्ति सिर्फ इतनी है कि जब तक ईडी हमें यह नहीं बताएगी कि जांच में क्या पाया गया है और कौन दोषी है, तब तक हम आगे की कार्रवाई कैसे करें? हमारा इरादा पारदर्शिता और न्याय के साथ कार्य करने का है, लेकिन विभागीय कार्य में बाधा पहुंचाई जा रही है। हमें काम करने दिया जाए ताकि सही अस्पतालों को जल्द भुगतान किया जा सके।

Leave a Reply

Next Post

दीपिका पादुकोण का रेड अंदाज़ देख रह गए सब दंग

शेयर करे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 29 मई 2025। दीपिका पादुकोण ना सिर्फ भारत की टॉप एक्ट्रेस हैं बल्कि एक ग्लोबल आइकन भी हैं, जो इंटरनेशनल लग्ज़री वर्ल्ड में इंडिया की पहली ग्लोबल लग्ज़री ब्रांड एंबेसडर बनकर दमदार मौजूदगी दर्ज करा रही हैं। सालों में वो इंडियन रिप्रेजेंटेशन की […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप