जम्मू-कश्मीर: घाटी में जी20 की सफलता से बौखलाए पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठन, अशांति फैलाने की फिराक में

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जम्मू 24 जून 2023। पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठन कश्मीर में जी 20 बैठक के सफल आयोजन से बौखलाहट में हैं। वे किसी भी हालत में घाटी में अशांति फैलानी की फिराक में हैं। कुपवाड़ा में वीरवार रात मरे गए आतंकी भी इसी साजिश का हिस्सा हैं। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई इन संगठनों पर वीआईपी दौरों पर भी बड़ा हमला करने की कोशिश कर रही है। सूत्रों का कहना है कि कुपवाड़ा में मारे गए आतंकी घाटी में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी के साथ आए थे। उनके पास से बरामद हथियार इस बात का इशारा कर रहे हैं कि वह ठिकाना बनाकर सुरक्षाबलों को कड़ी चुनौती पेश करने वाले थे।सूत्रों का कहना है कि मारे गए आतंकियों के साथ दो और दल हैं। इनमें 5 से 6 आतंकी हो सकते हैं। इन दलों या तो सीमा पार से घुसपैठ कर ली है या फिर घुसपैठ करने की फिराक में थे। आमतौर पर सीमा पार से होने वाली घुसपैठ में आतंकी अपने साथ उतनी ही संख्या में एके 47 राइफलें लेकर आते हैं, जितनी उनकी खुद की संख्या हो।

लेकिन कुपवाड़ा में मारे गए 4 आतंकियों के पास से 9 एके 47 और 3 पिस्टल बरामद की गई हैं। इससे माना जा रहा है कि आतंकियों के साथ 5 से से 6 आतंकियों के दो और दल हैं। जो या तो सीमा पार घुसपैठ की फिराक में हैं या फिर घुसपैठ कर चुके हैं। 

पिछले साल कुपवाड़ा में ही मिली थीं 8 एके 47 राइफलें

बता दें कि पिछले साल 25 दिसंबर को कुपवाड़ा में ही सुरक्षाबलों ने आतंकियों से 8 एके 47 बरामद की थीं। मौजूदा वर्ष पहली बार इतनी बड़ी तादाद में हथियार बरामद किए गए हैं। 

कश्मीर में हाई अलर्ट पर सुरक्षाबल

बता दें कि श्री अमरनाथ यात्रा यात्रा को लेकर कश्मीर में एलओसी से लेकर पवित्र गुफा तक हाई अलर्ट किया गया है। एलओसी पर यहां सेना चौकस है तो दूसरी तरफ कश्मीर के कौने कौने में अर्धसैनिक बलों और पुलिस की तैनाती है।

Leave a Reply

Next Post

हर साल पांच पंचायत सचिव को सपरिवार विदेश यात्रा पर भेजेगी सरकार, 2500 से अधिक नियुक्ति पत्र बांटे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 24 जून 2023। झारखंड के मॉडल पंचायत के सचिव अब परिवार सहित विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। गुरुवार को मोराबदी में 2550 लोगों को नियुक्ति पत्र बांटते वक्त झारखंड के मुख्यमंत्री ने यह एलान किया। झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हर साल […]

You May Like

पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप....|....स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा....|....एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया....|....कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया....|....प्राग में जिंदगी के खूबसूरत रंगों को जीतीं सेज़ल शर्मा....|....आउटसाइडर से इंडस्ट्री की नई सनसनी बनीं रेवती महुरकर