गहनों की चमक के साथ बाजार में दस्तक, दीपा ज्वेलर्स का आईपीओ 1 सितंबर से

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मुंबई, 28 अगस्त 2026। भारतीय ज्वैलरी बाजार में अपनी पहचान रखने वाली दीपा ज्वेलर्स लिमिटेड अब पूंजी बाजार में कदम रखने जा रही है। कंपनी का पहला आईपीओ 1 सितंबर 2026, मंगलवार को खुलेगा और 3 सितंबर 2026, गुरुवार को बंद होगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए प्रति इक्विटी शेयर ₹168 से ₹177 का प्राइस बैंड तय किया है। निवेशक न्यूनतम 84 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे और इसके बाद 84 शेयरों के गुणकों में निवेश किया जा सकेगा। कंपनी के इक्विटी शेयर का फेस वैल्यू ₹2 है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कंपनी के कुल 8.20 करोड़ इक्विटी शेयर बकाया हैं।

कंपनी की इस पहली सार्वजनिक पेशकश को ज्वैलरी कारोबार में उसके विस्तार और पूंजी बाजार में बढ़ती सक्रियता के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कंपनी की ओर से कहा गया, “यह आईपीओ दीपा ज्वेलर्स के लिए विकास की अगली पारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और निवेशकों को कंपनी की यात्रा में भागीदारी का अवसर प्रदान करता है।”

Leave a Reply

Next Post

आईपीओ बाजार में पर्पल स्टाइल का विस्फोट, ₹680 करोड़ जुटाने उतरी कंपनी

शेयर करेपर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ से 31 अगस्त को खुलेगा बाजार का नया मोर्चा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           अनिल बेदाग मुंबई, 28 अगस्त 2026। आईपीओ बाजार में एक और बड़ा इश्यू निवेशकों का ध्यान खींचने को तैयार है। पर्पल स्टाइल लैब्स लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 31 अगस्त को खुलेगा और […]

You May Like

453 टन प्याज लेकर नासिक से दिल्ली पहुंची कांदा एक्सप्रेस....|....नेपाल बाढ़: सुरंग में फंसे लोगों को बचाने का अभियान हुआ तेज....|....कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस दफ्तर पर बवाल....|....मराठी सीखने के लिए ऑटो चालकों को मिली बड़ी राहत....|....आईपीओ बाजार में पर्पल स्टाइल का विस्फोट, ₹680 करोड़ जुटाने उतरी कंपनी....|....गहनों की चमक के साथ बाजार में दस्तक, दीपा ज्वेलर्स का आईपीओ 1 सितंबर से....|....‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री....|....बुजुर्ग को आठ दिन किया डिजिटल अरेस्ट....|....राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेता नाजिया खान ने की शिकायत....|....कोरिया में 50 लाख की चोरी का खुलासा