आस्था और उत्साह का सैलाब: कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

वाराणसी, 17 अगस्त 2026। सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के एक साथ पड़ने से सोमवार को काशी में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। शहर से लेकर गांवों तक के शिव मंदिरों व शिवालयों में भक्तों ने जलाभिषेक किए। काशी विश्वनाथ धाम में रात से ही लाइन में लगे भक्तों ने सुबह मंगला आरती के बाद जलाभिषेक कर मंगल कामनी की। वहीं धाम के आसपास व मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त रही। वहीं कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के स्वागत में हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए गए।इससे पहले पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने रविवार को मैदागिन से गोदौलिया और गंगाघाट तक व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखी। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

पुलिस आयुक्त ने कांवड़ मार्ग, प्रमुख संपर्क मार्गों, घाटों और मंदिर की ओर जाने वाले रास्तों की सुरक्षा व्यवस्था देखी। पुलिस बल की तैनाती, यातायात संचालन, बैरिकेडिंग और भीड़ नियंत्रण की जानकारी ली। इसके अलावा तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर, गौरी केदारेश्वर महादेव मंदिर, महामृत्युंजय मंदिर, जागेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ रही।

Leave a Reply

Next Post

सहारनपुर में डिवाइडर पार करते हुए स्विफ्ट से टकराई स्कॉर्पियो

शेयर करेआईटीबीपी के डीआईजी और उनके चालक की मौत छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   सहारनपुर, 17 अगस्त 2026। सहारनपुर में देहरादून-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर आईटीबीपी के डीआईजी की स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी दिशा से आ रही स्विफ्ट कार से जा टकराई। हादसे में स्कॉर्पियो कार सवार कश्मीर के […]

You May Like

ग्राम सभाओं में दो अक्टूबर से विकसित ग्राम पंचायत योजना की कवायद तेज....|....वैभव बैस बोले- युवा कांग्रेस के चुनाव में फर्जी वोटर का उपयोग....|....यात्रियों से भरी नाव के इंजन से उठीं आग की लपटें....|....राहुल गांधी के बालाघाट दौरे पर भाजपा का तंज....|....तिरुवनंतपुरम में हिंसा के बाद 160 कार्यकर्ताओं पर केस....|....एफसीआरए बिल: जेपीसी के कामकाज पर कांग्रेस ने उठाए सवाल....|....विमान में आतंकी हमला: स्मित का साहस देख खाड़ी के इतिहासकार बोले- भारत महान देश....|....एआई का नाम बदल क्या समर्थकों को फायदा पहुंचा रहे ट्रंप....|....सबरीमाला के 'हलाल गुड़' पर हाईकोर्ट सख्त....|....भाजपा के निशाने पर आए राहुल गांधी?