राज्यपाल डेका ने सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति उबोवेजा को दिलाई प्रमुख लोकायुक्त पद की शपथ

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 27 अगस्त 2024। राज्यपाल रमेेन डेका ने आज यहां राजभवन में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) इंदर सिंह उबोवेजा को छत्तीसगढ़ लोक आयोग के प्रमुख लोकायुक्त पद की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति इंदर सिंह उबोवेजा ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली। अतिरिक्त मुख्य सचिव रेणु पिल्ले ने शपथ प्रक्रिया पूर्ण कराई। षपथ के पष्चात् राज्यपाल डेका एवं मुख्यमंत्री साय ने पुष्पगुच्छ से उबोवेजा का अभिवादन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व सांसद सुनील सोनी, अन्य जनप्रतिनिधिगण, पूर्व प्रमुख लोकायुक्त टी.पी. शर्मा, राज्य सूचना आयुक्त एन.के. शुक्ला, पूर्व सूचना आयुक्त मनोज पवार, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, राज्यपाल के विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय, संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम सहित, वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी तथा उबोवेजा के परिजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

दुर्ग में बवाल : पूर्व सीएम के काफिले को रोकने का मामला गरमाया, कल देर रात थाने में हुई मारपीट, आज कांग्रेसियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, इधर थाना प्रभारी घायल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर दुर्ग 27 अगस्त 2024 । छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले को रोकने का मामला काफी गरमा गया है. इस मामले को लेकर कल यानी सोमवार को भिलाई चरोदा निगम के सभापति और उनके समर्थकों ने जिम में घुसकर जिम संचालक के साथी अमित लखवानी […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर