मध्यप्रदेश में कोरोना से बचाव अभियान: लोगो को मास्क पहनने के प्रति रोज सुबह 11 व शाम 7 बजे बजेगा सायरन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

भोपाल 23 मार्च 2021 । मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को जिलों में कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा की और लोगों को उनकी सुरक्षा के लिए मास्क पहनने की जरूरत पर जागरूक करने के लिए अभियान शुरू करने का निर्देश दिया।

जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से कहा है कि सभी सोशल मीडिया पर ‘मेरा मास्क मेरी सुरक्षा’ का संदेश पोस्ट करें और लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाएं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रोजाना सुबह 11 बजे और शाम सात बजे सायरन बजाकर लोगों को मास्क पहनने के बारे में सचेत करें और इस काम में जनप्रतिनिधियों तथा धार्मिक नेताओं का भी सहयोग लें।

चौहान ने एनएसएस कार्यकर्ताओं और एनसीसी कैडेट्स से भी इसमें सक्रिय भागीदारी निभाने को कहा। होली के त्योहार पर अधिक मेल-जोल से बचने की सलाह देते हुए उन्होंने लोगों को ‘मेरे घर में मेरी होली’ का नारा दिया। उन्होंने यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि राज्य में किसी पारंपरिक मेले का आयोजन ना हो और ना ही किसी कार्यक्रम में 20 से अधिक लोग उपस्थित हों। इसी के साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र की सीमा से सटे जिलों में कड़ी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।

एक अधिकारी ने बताया कि मध्यप्रदेश में रविवार को कोविड-19 के 1,322 नए मामले सामने आए। अब तक प्रदेश में संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2 लाख 75 हजार 727 तक पहुंच गई है। रविवार को तीन मौतों के साथ ही इस महामारी से प्रदेश में मरने वालों की संख्या 3 हजार 906 हो गई है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में 663 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे मध्यप्रदेश में इस बीमारी से उबरने वालों की गिनती 2 लाख 63 हजार 821 हो गई है।

Leave a Reply

Next Post

जीएनसीटीडी बिल के खिलाफ 'आप' सभी पार्टियों का समर्थन लेने में जुटी, दिल्ली के उपराज्यपाल के अधिकार बढ़ाने का होने लगा विरोध

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 23 मार्च 2021। आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2021 (GNCTD Bill 2021) का विरोध करने के लिए सभी विपक्षी और गैर-एनडीए दलों से संपर्क किया है। पार्टी ने कहा, ‘आप’ ने मंगलवार को सभी विपक्षी दलों से राज्यसभा में […]

You May Like

नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम....|....सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा