कान्स में छाया सोनिया बंसल का ‘राधा रानी’ अवतार

admin
शेयर करे

कान्स में दिखा सोनिया बंसल का देसी ग्लैमर

राधा रानी से प्रेरित लुक में सोनिया बंसल ने कान्स में मचाई सनसनी

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 22 मई 2026। ग्लैमर, फैशन और सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित मंचों में गिने जाने वाले 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस बार भारतीय संस्कृति की खूबसूरत छाप छोड़ती नजर आईं बिग बॉस 17 फेम अभिनेत्री सोनिया बंसल। अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के साथ सोनिया ने सिर्फ रेड कार्पेट पर कदम नहीं रखा, बल्कि भारतीय आध्यात्म, परंपरा और आधुनिक फैशन का ऐसा संगम पेश किया जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अपनी आगामी पर्यावरण आधारित फिल्म द लास्ट ब्रीथ का प्रतिनिधित्व करते हुए सोनिया बंसल ने मशहूर डिज़ाइनर डॉली जे द्वारा तैयार किए गए पेस्टल पिंक लहंगा-साड़ी फ्यूज़न आउटफिट में शाही अंदाज़ बिखेरा। सफेद फूलों की कढ़ाई, गोल्ड डिटेलिंग और सिर पर ओढ़ा गया शीयर दुपट्टा उनके पूरे लुक को राधा रानी से प्रेरित दिव्यता प्रदान कर रहा था। एमरल्ड और अनकट डायमंड ज्वेलरी, हाथों पर आलता, छोटी बिंदी और बालों में सजा मोरपंख उनके लुक को भारतीय पौराणिकता की अनोखी पहचान दे रहा था।

सोनिया ने कहा कि कान्स के रेड कार्पेट पर भारतीय संस्कृति को दुनिया के सामने प्रस्तुत करना उनके लिए गर्व का क्षण है। खास बात यह भी है कि उनकी फिल्म द लास्ट ब्रीथ सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि वनों की कटाई जैसे गंभीर पर्यावरणीय मुद्दे को भी सामने लाती है। इस फिल्म में उनके साथ शिव ठाकरे भी नजर आएंगे।

Leave a Reply

Next Post

इतिहास के भूले जख्मों को सुरों में जिंदा करती ‘कचौड़ी गली’

शेयर करेकोक स्टूडियो की ‘कचौड़ी गली’ बना एहसासों का सफर (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 22 मई 2026। प्रथम एंग्लो-बर्मा युद्ध की अनकही पीड़ा, बनारस की तंग गलियों की मिट्टी से उठती एक स्त्री की टूटती आवाज़ और लोकसंगीत की आत्मा—कोक स्टूडियो भारत का नया गीत ‘कचौड़ी गली’ सिर्फ एक […]

You May Like

फर्जी व्यापमं आदेश की जांच में वसूली का आरोप....|....राखी पर्व के कारण ट्रेनों और बसों में यात्रियों का दबाव....|....बाबा महाकाल को बंधेगी सबसे पहली राखी....|....हौसले को सलाम! पैरा योगासन में श्रवण बाधित तीन बेटियों ने जीते पदक....|....नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में 67 वर्षीय कारोबारी गिरफ्तार....|....एच-1बी वीजा में बड़े बदलाव की तैयारी....|....इस्लामाबाद के शीर्ष अस्पताल पीआईएमएस में लगी आग, 15 नवजातों की मौत....|....दिल्ली लक्ष्मी योजना: इंतजार हुआ खत्म....|....टीएमसी के 20 बागी सांसदों की बढ़ी मुश्किलें....|....शॉपिंग होगी और भी स्टाइलिश, सारा अली खान ने पेश किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड