इतिहास के भूले जख्मों को सुरों में जिंदा करती ‘कचौड़ी गली’

admin
शेयर करे

कोक स्टूडियो की ‘कचौड़ी गली’ बना एहसासों का सफर

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 22 मई 2026। प्रथम एंग्लो-बर्मा युद्ध की अनकही पीड़ा, बनारस की तंग गलियों की मिट्टी से उठती एक स्त्री की टूटती आवाज़ और लोकसंगीत की आत्मा—कोक स्टूडियो भारत का नया गीत ‘कचौड़ी गली’ सिर्फ एक म्यूजिक ट्रैक नहीं, बल्कि इतिहास के भूले हुए जख्मों को महसूस कराने वाला भावनात्मक अनुभव बनकर सामने आया है।गीत उस पत्नी की नजर से कहानी कहता है, जिसका पति अंग्रेजों द्वारा जबरन युद्ध के लिए रंगून भेज दिया जाता है। घर के अचानक खाली हो जाने का दर्द, इंतजार की बेचैनी और बिछड़ने की टीस इस लोकधुन में इतनी गहराई से घुली है कि सुनने वाला खुद को बनारस की उन्हीं गलियों में खड़ा महसूस करता है।

रेखा भारद्वाज की भावपूर्ण आवाज़ गीत को आत्मा देती है, जबकि उत्पल उदित ने भोजपुरी लोक की सादगी और कच्चेपन को खूबसूरती से जिंदा रखा है। वहीं ख्वाब की मौजूदगी गीत में एक शांत लेकिन गहरा असर छोड़ती है। ‘कचौड़ी गली’ के जरिए कोक स्टुडियो भारत ने फिर साबित किया है कि लोककथाएं सिर्फ अतीत नहीं होतीं, वे आज भी दिलों में सांस लेती हैं।

Leave a Reply

Next Post

सूफियाना एहसासों से सराबोर ‘मुझ में तू’, उस्ताद ग़ुलाम अब्बास खान ने फिर जीता दिल

शेयर करेरूहानी सुरों का जादू: ‘मुझ में तू’ के लॉन्च पर सजी संगीत जगत की भव्य महफिल हरिहरन-अनूप जलोटा की मौजूदगी में लॉन्च हुआ ‘मुझ में तू’, (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 22 मई 2026। मुंबई के जुहू स्थित क्लब मिलेनियम में जब सूफियाना नग्मा “मुझ में तू” की गूंज […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला