IPL 2021 की डेटशीट जारी, 9 अप्रैल को होगी शुरुआत, 30 मई को होगा फाइनल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

BCCI ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन 14 का शेड्यूल जारी किया। इसके मुताबिक, IPL-14 9 अप्रैल को शुरू होगा और 30 मई तक चलेगा। 52 दिन चलने वाले टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। IPL के सभी मुकाबले 6 शहरों अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में होंगे।

सभी 8 टीमों के बीच 52 दिन में फाइनल समेत 60 मैच खेले जाएंगे। फाइनल और प्ले-ऑफ के मैच अहमदाबाद में खेले जाएंगे। सीजन का पहला मैच डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। मुबंई के कप्तान रोहित शर्मा और बेंगलुरु के कैप्टन विराट कोहली हैं। लीग स्टेज के 56 में से चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु में 10-10 मैच खेले जाएंगे। जबकि दिल्ली और अहमदाबाद में 8-8 मैच होंगे।

https://twitter.com/IPL/status/1368509815236956160?s=20

इस बार 11 डबल हेडर होंगे

पिछला सीजन कोरोना के कारण मार्च-अप्रैल के बजाय सितंबर-नवंबर में कराया गया था। इस बार टूर्नामेंट की भारत में वापसी हुई है। कोरोना के कारण पहली बार कोई भी टीम अपने घर में मैच नहीं खेलेगी। सभी मैच न्यूट्रल वेन्यू पर होंगे। इस बार 11 डबल हेडर यानि एक दिन में दो मैच खेले जाएंगे। दोपहर के मैच 3.30 बजे से खेले जाएंगे। शाम के मैच 7.30 बजे से शुरू होंगे।

बगैर दर्शकों के होगा टूर्नामेंट, बाद में स्थिति के हिसाब से एंट्री मिल सकती है

कोरोना के चलते टूर्नामेंट बायो-बबल में खेला जाएगा। लीग स्टेज के दौरान हर एक टीम तीन बार ही यात्रा करके अपने मैच पूरे कर लेगी। महामारी के चलते शुरुआत में फैंस की स्टेडियम में एंट्री नहीं रहेगी। बाद में यदि स्थिति ठीक रही और सरकार के साथ बोर्ड को ठीक लगा तो फैंस को एंट्री दी जा सकती है।

6 टीमें दोपहर में 3-3 और 2 टीमें 2-2 मैच खेलेंगी

दिल्ली कैपिटल्स (DD) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को डबल हेडर के तहत 2-2 मैच दोपहर में खेलने हैं। इनके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), राजस्थान रॉयल्स (RR), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), पंजाब किंग्स (PK), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और मुंबई इंडियंस (MI) को 3-3 मैच दोपहर में खेलने हैं। टूर्नामेंट का पहला डबल हेडर 18 अप्रैल को RCB और KKR के बीच खेला जाएगा।

मुंबई ने सबसे ज्यादा 5 बार खिताब जीता

IPL इतिहास में अब तक मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा 5 बार खिताब जीता है। रोहित की कप्तानी में टीम 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में चैम्पियन रही। दूसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई टीम ने 3 बार (2010, 2011, 2018) खिताब अपने नाम किया है। CSK ने सबसे ज्यादा 8 बार फाइनल खेला। इस दौरान टीम 5 बार (2008, 2012, 2013, 2015, 2019) रनरअप रही।

कोलकाता और हैदराबाद ने 2-2 बार खिताब जीता। कोलकाता 2012, 2014 और हैदराबाद 2009, 2016 में चैम्पियन रही। एक बार राजस्थान ने 2008 में खिताब अपने नाम किया। यह टूर्नामेंट का पहला सीजन था। पंजाब, दिल्ली और बेंगलुरु अब तक खिताब नहीं जीत सकीं। पिछले सीजन में मुंबई ने दिल्ली को हराकर 5वीं बार खिताब जीता था।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री ने बिरगांव में 121 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

शेयर करेबिरगांव कालेज का नामकरण स्वर्गीय नंदकुमार पटेल के नाम से किया जाएगा स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल और जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने की घोषणा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर     रायपुर 07 मार्च 2021। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज यहां बुधवारी बाजार बिरगांव में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र की जनता को […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण