भारत ने परमाणु हथियारों पर एक साल में खर्च किए 7799 करोड़ रुपये, कुल नौ देशों ने लुटाए 82.4 अरब डॉलर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 17 जून 2022। परमाणु हथियारों के निर्माण व उनके रख-रखाव पर भारत ने एक साल में करीब एक अरब डॉलर (7799 करोड़ रुपये) से अधिक खर्च किए हैं। वैश्विक परमाणु हथियारों के खात्मे पर आईसीएएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के परमाणु हथियार संपन्न नौ देशों ने 2021 में अपने परमाणु हथियार कार्यक्रमों पर कुल 82.4 अरब डॉलर खर्च किए हैं, जो साल 2020 के मुकाबले आठ प्रतिशत ज्यादा है। 2021 में वैश्विक परमाणु हथियार खर्च में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई। रक्षा थिंक टैंक स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिप्री) ने दावा किया था कि भारत के पास जनवरी 2022 में 160 परमाणु हथियार थे और ऐसा लगता है कि वह परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ा रहा है। जनवरी 2021 में भारत के पास 156 परमाणु हथियार ही थे। पाकिस्तान के पास 165 परमाणु हथियार हैं। आईसीएएन के मुताबिक, साल 2021 के हर मिनट में परमाणु हथियारों पर कुल 1,56,841 डॉलर लुटाए गए हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि तबाही मचाने के लिए दुनिया किस रफ्तार से आगे बढ़ रही है। रिपोर्ट मे दावा किया गया है कि सबसे ज्यादा खर्च करने वाला देश अमेरिका था और दुनिया में परमाणु हथियारों पर किए गए कुल खर्च का 50 प्रतिशत से ज्यादा खर्च अकेले अमेरिका ने किया है। इसके बाद चीन, रूस, ब्रिटेन और फ्रांस जैसे देशों ने परमाणु हथियारों पर खर्च किए हैं। परमाणु हथियारों को खत्म करने के अंतरराष्ट्रीय अभियान (आईसीएएन) ने परमाणु खर्च पर अपनी वार्षिक रिपोर्ट में इसका खुलासा किया है।

किस देश ने कितने किए खर्च
रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने 44.2 अरब डॉलर, चीन ने 11.2 अरब डॉलर, रूस ने 8.6 अरब डॉलर, यूनाइटेड किंगडम ने 6.8 अरब डॉलर, फ्रांस ने 5.9 अरब डॉलर, भारत ने 2.3 अरब डॉलर, इस्राइल ने 1.2 अरब डॉलर, पाकिस्तान ने 1.1 अरब डॉलर और उत्तर कोरिया ने 642 मिलियन डॉलर परमाणु हथियारों के निर्माण और अपग्रेड पर खर्च किए हैं।

परमाणु हथियारों की लॉबिंग पर खर्च
आईसीएएन ने उल्लेख किया कि परमाणु हथियार उत्पादकों ने भी परमाणु हथियारों की लॉबिंग पर करोड़ों रुपये खर्च किए हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एक ओर परमाणु हथियार बनाने पर 256 डॉलर खर्च किए गए हैं, तो दूसरी ओर इसका एक हिस्सा लॉबिंग पर खर्च हुआ है। इसके अलावा परमाणु हथियारों निर्माण व उन्हें अपग्रेड में अलग से खर्च किया जाता है।

सभी देश बढ़ा रहे परमाणु हथियार भंडार
रक्षा थिंक टैंक स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च ने हाल में चेतावनी दी थी कि सभी नौ परमाणु-सशस्त्र देश अपने शस्त्रागार को बढ़ाने या अपग्रेड कर रहे हैं। इस तरह के हथियारों को तैनात किए जाने का जोखिम अधिक दिखाई देता है। फरवरी में यूक्रेन पर हमला करने वाले रूस ने खुलेआम अपने परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकी भी दी थी।

उत्तर कोरिया ने खर्च किए 642 मिलियन डॉलर
आईसीएएन का अनुमान है कि उत्तर कोरिया ने 2021 में परमाणु हथियारों पर 642 मिलियन डॉलर खर्च किया है, जबकि उसकी अर्थव्यवस्था संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों और महामारी से जुड़ी सीमाओं के बंद होने के कारण संघर्ष कर रही थी। उत्तर कोरिया ने पिछले एक साल में मिसाइल प्रक्षेपण की एक रिकॉर्ड संख्या को अंजाम दिया है। ऐसी चिंताएं हैं कि यह 2017 के बाद फिर से परमाणु परीक्षण की तैयारी कर रहा है। एक अनुमान के मुताबिक, उसके पास 20 परमाणु हथियार हैं।

Leave a Reply

Next Post

भारी बारिश ने पूर्वोत्तर राज्यों के बड़े इलाकों में मचाई तबाही, असम में भूस्खलन से दो बच्चों की मौत, आज पश्चिम बंगाल की ओर मानसून के बढ़ने के आसार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 17 जून 2022। भारी बारिश ने पूर्वोत्तर राज्यों के बड़े इलाकों में तबाही मचाई है। पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश के बड़े इलाकों में गुरुवार को भारी बारिश हुई, जिससे कई स्थानों पर बाढ़ की स्थिति और खराब हो गई। मौसम विभाग ने अगले पांच […]

You May Like

वाईएसआरसीपी, टीडीपी और जनसेना भाजपा की बी टीम', आंध्र प्रदेश में विपक्ष पर भड़के राहुल गांधी....|....तरुण तहलियानी की मौजूदगी में अनन्‍या पांडे ने किया "तस्‍वा" का उद्घाटन....|....सोनू बग्गड़ को पहली पंजाबी फ़िल्म "ट्रेवल एजेंट" के लिए धर्मेंद्र ने दिया आशीर्वाद....|....झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाकों में पोलिंग पार्टियों की हेलीकॉप्टर से रवानगी शुरू....|....बीजापुर में 12 नक्सलियों के शव को जिला अस्पताल लाया गया....|....करीना कपूर को मध्य प्रदेश हाइकोर्ट का नोटिस; धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप....|....सीएम साय समेत मंत्रियों, विधायकों और सांसदों ने ओडिशा-झारखंड में डाला डेरा, कर रहे धुआंधार प्रचार....|....जगदलपुर की 14 सदस्यीय टीम पहुंची उत्तराखंड, चमोली में बर्फ से घिरे पहाड़ की चोटी पर फहराया तिरंगा....|....टाॅप बॉलीवुड अभिनेत्रयों को ब्रांड एंबेसडर बनाने वाले बिल्डर पर ED का एक्शन, 52 करोड़ की संपत्ति जब्त....|....चेन्नई की हार से जागी इन टीमों की उम्मीद,आरसीबी-गुजरात भी दौड़ में बरकरार