कोरबा एलआईसी ऑफिस में सुरक्षाकर्मी का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 06 जुलाई 2026। कोरबा जिला कलेक्ट्रेट के पास स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के ऑफिस के अंदर सोमवार सुबह एक सुरक्षा कर्मी की फांसी के फंदे से लटकी लाश मिली। मृतक की पहचान 25 वर्षीय विनोद सोनवानी के रूप में हुई है। वह आराम मशीन का निवासी था और एलआईसी ऑफिस में नाइट शिफ्ट की ड्यूटी करता था। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, विनोद सोनवानी रविवार को घर से लौटा था और रात में ड्यूटी पर चला गया था। परिजनों ने रात में उसे फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इससे परिवार को अनहोनी की आशंका हुई। सुबह लगभग 5 बजे पिता राजेन्द्र सोनवानी बेटे को देखने सीधे एलआईसी ऑफिस पहुंचे। काफी देर तक आवाज देने और फोन करने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने एलआईसी ऑफिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को सूचना दी।

ऑफिस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो विनोद कार्यालय के अंदर फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। यह देखकर सभी के होश उड़ गए। तुरंत इसकी सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आस्था शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Next Post

यूपी-बिहार के बाद अब झारखंड में ऑपरेशन लंगड़ा; कुख्यात शिवराज को पैर में मारी गोली

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 06 जुलाई 2026। रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह पुलिस और एक कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश कर रहे शिवराज उर्फ शिवा डोम के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस […]

You May Like

इंदौर सेंट्रल जेल में बीमारी का प्रकोप, 30 कैदी पड़े बीमार....|....'दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवान'....|....राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन आज से....|....खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: जांच में 'असुरक्षित' मिला पनीर, फॉर्च्यून मैदा के बैच की बिक्री पर रोक....|....भोपाल: आज बाजार में नहीं चलेगा यूपीआई....|....सिनेमा नहीं, क्रिकेट था नाना का पहला प्यार....|....तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री साय....|....अमेरिका में पाकिस्तानी को जेल....|....सेवा संकल्प अभियान भाजपा फ्लॉप इवेंट - दीपक बैज....|....एचडी फायर प्रोटेक्ट का आईपीओ 13 अक्टूबर को खुलेगा