भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित

admin
शेयर करे

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर जलभराव, कुछ ट्रेनें निरस्त

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर, 21 जुलाई 2026। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर क्षेत्र में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण बिलासपुर रेलवे स्टेशन एवं यार्ड के कई रेल ट्रैकों पर जलभराव हो गया, जिससे रेल परिचालन प्रभावित हुआ है।

यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कुछ ट्रेनों को निरस्त किया है तथा कुछ ट्रेनों को मार्ग में ही आंशिक रूप से समाप्त अथवा प्रारंभ किया गया है। कुछ गाड़ियाँ विलंब से भी संचालित की जा रही हैं ।

रद्द होने वाली ट्रेनें:-
दिनांक 17 जुलाई, 2026 को रायगढ़ से चली 68737 रायगढ़-बिलासपुर  मेमू रद्द रही ।  
दिनांक 17 जुलाई, 2026 को बिलासपुर से चली 58214 बिलासपुर- टिटलागढ़ पैसेंजर रद्द रही । 

बीच में समाप्त होने वाली गाडियाँ ;-
दिनांक 17 जुलाई, 2026 को झारसुगुड़ा से चली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू चांपा में स्टेशन समाप्त हुई एवं यह गाड़ी चांपा एवं दगोरी के बीच रद्द रही अर्थात यह गाड़ी चांपा से 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू बन कर झारसुगुड़ा के लिए रवाना हुई ।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय

शेयर करेकई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 21 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में मानसून का प्रभाव लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मंगलवार सुबह राजधानी रायपुर […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज