यूएनएससी: इशारों-इशारों में चीन पर वार, भारत की सहायता किसी को कर्जदार नहीं बनाती

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 10 नवंबर 2021। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में भारत ने इशारों-इशारों में चीन पर निशाना साधा। भारत ने कहा कि हमने हमेशा राष्ट्रीय प्राथमिकताओं का सम्मान करते हुए अपने विकास साझेदारी प्रयासों के साथ वैश्विक एकजुटता को बढ़ावा देने का प्रयास किया है और यह सुनिश्चित किया है कि हमारी मदद किसी को कर्जदार नहीं बनाती। 

वर्तमान अध्यक्ष मेक्सिको की अगुवाई में सुरक्षा परिषद में ‘अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा का पालन: बहिष्करण, असमानता और संघर्ष’ विषय पर आयोजित खुली बहस के दौरान विदेश राज्य मंत्री डॉ राजकुमार रंजन सिंह ने कहा कि चाहे वह ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के तहत भारत के पड़ोसियों के साथ हो या अफ्रीकी भागीदारों के या अन्य विकासशील देशों के साथ, ‘भारत उन्हें बेहतर और सशक्त बनाने में मदद करने के लिए मजबूत समर्थन का स्रोत बना हुआ है और बना रहेगा। सिंह ने कहा, ‘भारत ने हमेशा राष्ट्रीय प्राथमिकताओं का सम्मान करते हुए विकास साझेदारी के प्रयासों के साथ वैश्विक एकजुटता को बढ़ावा देने का प्रयास किया है और यह सुनिश्चित किया है कि हमारी सहायता, सदैव मांग-संचालित बनी रहे, रोजगार सृजन एवं क्षमता निर्माण में योगदान करे और किसी को कर्जदार बनाने जैसी स्थिति पैदा नहीं करे।’

Leave a Reply

Next Post

"सूर्यवंशी" में अपने नेगेटिव कैरेक्टर से उत्साहित हैं अभिमन्यु सिंह

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / अनिल बेदाग़ मुंबई। अक्स, गुलाल और मॉम जैसी फिल्मों में नेगेटिव किरदार निभा चुके अभिमन्यु सिंह को रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार की सूर्यवंशी में नेगेटिव किरदार से प्रशंसा मिल रही है। श्रीदेवी की फिल्म मॉम में जगन का किरदार निभाने वाले अभिमन्यु सिंह अभी […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग