रायपुर में सिटी बसें आज से शुरू : नवरात्रि के पहले दिन महिलाएं फ्री में करेंगी सफर; सभी बसों का रूट और नंबर तय

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 26 सितंबर 2022। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार से एक बार फिर सिटी बस सेवा का संचालन शुरू हो रही है। इस सेवा से शहर के साथ ही आसपास के इलाकों में जाने वाले लोगों को फायदा मिलेगा। नवरात्रि का पहला दिन होने के कारण मेयर एजाज ढेबर ने महिलाओं को फ्री सेवा देने का ऐलान किया है। यानी कि आज एक दिन किसी भी महिला यात्री से किराया नहीं लिया जाएगा। दोपहर करीब 12 बजे कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे और मेयर एजाज ढेबर हरी झंडी दिखाकर बसों का परिचालन शुरू करेंगे। पहले चरण में 65 सिटी बसों में से 30 को पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है। बाकी बसों की रिपेयरिंग, परमिट आदि पर कार्य चल रहा है। इन्हें भी जल्द से जल्द शुरू किया जाएगा। सिटी बसों के लिए प्रति दो किमी में चार रुपए किराया तय किया गया है। एयर कंडिशनर बसों का किराया 10 रुपए प्रति दो किलोमीटर निर्धारित है। 

क्रिकेट स्टेडियम के लिए भी चलेगी बस

रायपुर की सिटी बसों को रोड सेफ्टी क्रिकेट टूर्नामेंट को ध्यान में रखते हुए ऑपरेट किया जाएगा। क्रिकेट स्टेडियम नवा रायपुर तक भी सिटी बस चलाने पर योजना नगर निगम बना रहा है । इसे लेकर महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम तक भी बसें चलाई जाएंगी । हालांकि नया रायपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी की तरफ से रायपुर शहर से स्टेडियम तक बीआरटीएस बस चलाने का ऐलान पहले ही हो चुका है।

बसों का रूट और नंबर

रायपुर रेलवे स्टेशन से भान्सोज- मेकाहारा, तेलीबांधा, मैग्नेटो मॉल, जोरा, सेरीखेड़ी, मंदिर हसौद, RITEE कॉलेज, नवागांव, गोढ़ी- 3508, 3509
रेलवे स्टेशन से कौशल्या माता मंदिर- मेकाहारा, तेलीबांधा, मैग्नेटो मॉल, जोरासी खेड़ी मंदिर हसौद, कुरूद, बहनाकाड़ी, चंदखुरी- 3528, 3530, 3531, 3539
रेलवे स्टेशन से उरला- 3525, 3526, 3533
राज टॉकीज से खेरखूंट – फाफाडीह, भनपुरी चौक, रावणभाटा, धनेली सिलतरा, चरोदा, धरसीवा, पंढरभट्टा. 3549, 3554, 3557
एयरपोर्ट से दुर्ग- पचपेड़ी नाका, भाटागांव, टाटीबंध, कुम्हारी, भिलाई 3, पावर हाउस- 180, 181, 182, 183, 184, 185
रेलवे स्टेशन से खरोरा- फाफाडीह, पंडरी, सड्डू, विधानसभा, सारागांव, एमिटी- 3511, 3512, 3513, 3514, 3556, 0320, 0329
रेलवे स्टेशन से सिलयारी- 3518, 3520
रेलवे स्टेशन से भाटा गांव- 3550, 3548

सिटी बसों से ये फायदा

महापौर एजाज ढेबर ने बताया कि सिटी बस चलने से लोगों को कम दर पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा मिलेगी। आज अगर रायपुर रेलवे स्टेशन में बाहर से कोई शख्स आता है तो उसे भाटागांव बस स्टैंड जाने में 200 से 250 रुपए खर्च करने पड़ते हैं। शहर में ऑटो चालकों की मनमानी भी बढ़ रही थी। सिटी बस शुरू हो जाने से भाटागांव बस स्टैंड तक सिर्फ 40 से 50 रुपए में पहुंचा जा सकता है । इसके अलावा अन्य जगहों पर सिटी बस के जरिए पहुंचने में लोगों को सुविधा मिलेगी।

Leave a Reply

Next Post

विराट-रोहित का याराना, मैच खत्म होने तक सीढ़ियों में साथ बैठे रहे, जीत मिलते ही गले लगे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 26 सितंबर 2022। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच भारत ने छह विकेट से अपने नाम किया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज भी 2-1 से अपने नाम की। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप