दुबई की रिहायशी बिल्डिंग में आग से 16 की मौत, मृतकों में चार भारतीय भी शामिल

शेयर करे

दुबई 16 अप्रैल 2023। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में दुबई की एक अपार्टमेंट इमारत में आग लगने से भारतीय दंपति सहित कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य लोग घायल हो गए।  सरकार से संबद्ध समाचार पत्र ‘द नेशनल’ ने दुबई मीडिया कार्यालय द्वारा प्रदान किए गए ‘दुबई सिविल डिफेंस’ के बयान के हवाले से बताया कि इस घटना में 16 लोगों की मौत हुई है और नौ लोग घायल हुए हैं। उसने बताया कि आग शनिवार को दुबई के अल रास इलाके में लगी। अल रास में दुबई का मसाला बाजार लगता है, जो दुबई क्रीक के निकट पर्यटन का बड़ा केंद्र है।

इस घटना के संबंध में टिप्पणी करने के ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ के अनुरोध का प्राधिकारियों ने फिलहाल जवाब नहीं दिया है। सरकार के बयान में आग लगने का कोई कारण नहीं बताया गया है, लेकिन यह संकेत दिया गया है कि पांच मंजिला अपार्टमेंट में किसी समस्या के कारण आग लगी। दुबई सिविल डिफेंस के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की कि डेरा नैफ फ्रिज मुरार में एक आवासीय इमारत में आग लगने से दो मलयाली सहित 16 लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए।  भारतीय दंपति मलप्पुरम वेंगरा कलंगदान रिजेश (38) और उनकी पत्नी कंदमंगलत जिशी (32) मृतक मलयाली  हैं। रिजेश ट्रैवल कर्मचारी है। जिशी एक स्कूल टीचर हैं। शव दुबई पुलिस मोर्चरी में हैं।

Leave a Reply

Next Post

19 साल की नंदिनी गुप्ता के सिर सजा मिस इंडिया का ताज, खूबसूरती ने जीता सबका दिल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 16 अप्रैल 2023। फेमिना मिस इंडिया 2023 का एलान कर दिया गया है। इस बार मिस इंडिया का ताज राजस्थान की नंदिनी गुप्ता के सिर सजा है। जबकि दिल्ली की श्रेया पूंजा पहली रनर-अप और मणिपुर की थौनाओजम स्ट्रेला लुवांग दूसरी रनर-अप रहीं। मिस […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'