राष्ट्रपति ने दी वक्फ संशोधन विधेयक को मंजूरी, अब बन गया कानून

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 06 अप्रैल 2025। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को वक्फ (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही यह विधेयक अब कानून का रूप ले चुका है। इससे पहले यह विधेयक लोकसभा और राज्यसभा दोनों में पारित हो चुका था। लोकसभा में इसे बुधवार देर रात और राज्यसभा में गुरुवार देर रात मंजूरी मिली थी।

 सरकार ने बताया गरीब मुसलमानों के लिए फायदेमंद

सरकार का कहना है कि यह नया कानून देश के गरीब और पसमांदा मुसलमानों के जीवन में सुधार लाने में मदद करेगा। इसके साथ ही मुस्लिम समुदाय की महिलाओं को भी इससे लाभ पहुंचने की उम्मीद है। सरकार ने दावा किया है कि यह कानून वक्फ संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन और पारदर्शिता को बढ़ावा देगा।

Leave a Reply

Next Post

मुंबई के लीलावती अस्पताल में विशेष किडनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

शेयर करेमुंबई के लीलावती अस्पताल में विशेष किडनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/(अनिल बेदाग) मुंबई 07 अप्रैल 2025। किडनी के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और किडनी की बीमारियों का समय रहते पता लगाने के लिए, लीलावती अस्पताल में किडनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया है। कार्यक्रम में किडनी की […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव