किसान आंदोलन के समर्थन में पंजाब के डीआईजी लखमिंदर सिंह जाखड़ ने दिया इस्तीफा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

पंजाब के डीआईजी ने किया किसानों का समर्थन

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 13 दिसंबर 2020।  कृषि कानूनों को लेकर किसानों का प्रदर्शन अभी भी जारी है. किसानों के समर्थन में कई लोग सामने आए हैं। अब पंजाब के डीआईजी (जेल) ने प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन में इस्तीफा दे दिया है।पंजाब के उप महानिरीक्षक (जेल)  लखमिंदर सिंह जाखड़ ने रविवार को कहा कि उन्होंने  नए कृषि कानूनों के विरोध और किसानों के समर्थन में अपनी सेवा से इस्तीफा दे दिया है।

जाखड़ ने आगे कहा कि उन्होंने शनिवार को राज्य सरकार को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। नए कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब, हरियाणा और अन्य क्षेत्रों के हजारों किसानों ने विभिन्न दिल्ली बॉर्डर पॉइंट्स बंद किए हुए हैं। दरअसल, किसानों को डर है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रणाली को समाप्त कर दिया जाएगा, जिससे उन्हें बड़े कॉर्पोरेट्स की “दया” का मोहताज होने पड़ेगा।

इससे पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा था कि उन्होंने केंद्र के कृषि कानूनों के विरोध में अपना पद्म विभूषण पुरस्कार लौटा दिया है। SAD (डेमोक्रेटिक) नेता सुखदेव सिंह ढींडसा ने भी घोषणा की थी कि वह किसानों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए पद्म भूषण पुरस्कार लौटाएंगे।

पंजाब के कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने भी किसान आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। प्रख्यात पंजाबी कवि सुरजीत पातर ने भी अपने पद्म श्री पुरस्कार को वापस करने के फैसले की घोषणा की थी।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 दिसम्बर को सूरजपुर जिले को देंगे 304.58 करोड़ रूपए के 291 निर्माण एवं विकास कार्यों की सौगात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 13 दिसंबर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 दिसंबर को सूरजपुर जिले के प्रवास के दौरान जिले को 304.58 करोड़ रूपये की लागत के 291 निर्माण एवं विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री इनमें से 131.86 करोड़ रुपये की राशि के कुल 213 कार्यों का लोकार्पण […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी