मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 दिसम्बर को सूरजपुर जिले को देंगे 304.58 करोड़ रूपए के 291 निर्माण एवं विकास कार्यों की सौगात

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 13 दिसंबर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 दिसंबर को सूरजपुर जिले के प्रवास के दौरान जिले को 304.58 करोड़ रूपये की लागत के 291 निर्माण एवं विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री इनमें से 131.86 करोड़ रुपये की राशि के कुल 213 कार्यों का लोकार्पण तथा 172.71 करोड़ रूपये के कुल 78 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यों का विवरण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सूरजपुर में जिन कार्यो का लोकार्पण करेंगे उनमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 15.64 करोड़ रूपए लागत के कुल 162 कार्य, नगर पालिका परिषद सूरजपुर के 3.18 करोड रूपए के 1 कार्य, क्रेडा विभाग के 0.26 करोड़ के कुल 03 कार्य, स्वास्थ्य विभाग के 11.96 करोड़ के कुल 02 कार्य, गृह विभाग के 21.38 करोड़ के कुल 07 कार्य, ग्रामोद्योग विभाग के 1.09 करोड़ के कुल 02 कार्य, लोकनिर्माण विभाग के 1.18 करोड़ के 01 कार्य, वन विभाग के 2.27 करोड़ के 31 कार्य, छत्तीसगढ़ रोड़ एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्पोरेशन के 20.80 करोड़ के 1 कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 53.78 करोड़ रूपए लागत के 02 कार्य और छत्तीससढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के 38 लाख  रूपए लागत का 1 कार्य शामिल हैं।

इसी प्रकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिन कार्यो का भूमिपूजन करेंगे उनमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 96.25 करोड़ रूपए की लागत से सड़क निर्माण के 16 कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 2.85 करोड़ के 21 कार्य, क्रेडा के 34.48 करोड़ के 6 कार्य, स्वास्थ्य विभाग के 8.52 करोड़ के 15 कार्य, लोक निर्माण विभाग के 27.70 करोड़ के 14 कार्य और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 2.91 करोड़ रूपए लागत के 6 कार्यो शामिल हैं।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा के किसान महापंचायत पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया : धनंजय सिंह ठाकुर

शेयर करेभात पर बात और खेत सत्याग्रह की तरह ही असफल होगी किसान महापंचायत भाजपा को किसानों की नहीं बल्कि अडानी अंबानी जैसे चंद पूंजीपतियों की चिंता  मोदी के मंत्री किसानों को कृषि बिल के फायदे बताने में असफल हो गए  छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 13 दिसम्बर 2020। भाजपा के किसान […]

You May Like

जाम से मुक्ति के लिए एक और रिंग रोड बनाने की तैयारी....|....'ट्रॉफी चोर' के नारों से गूंजा दुबई स्टेडियम....|....ईरान-ओमान वार्ता के बीच होर्मुज में जहाज पर हमला....|....जेडी वेंस के समर्थन पर ट्रंप का सस्पेंस बरकरार....|....शिक्षा के मंदिर को ‘सेवा संकल्प’ के नाम पर भाजपा का चुनाव कार्यालय न बनाएं- दीपक बैज....|....खनन कार्यों में तेजी, उत्पादन एवं उत्पादकता में निरंतर सुधार करें अधिकारी- नृपेंद्र नाथ....|....एक को बचाने नदी में कूदे दो दोस्त, तेज बहाव में तीनों बह गए....|....पारिवारिक विवाद में भतीजे ने फरसी से चाचा का गला रेता....|....21 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था चाचा का हत्यारा....|....बाइक सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत; दो घायल