रोजाना पिएं एक गिलास गाजर का जूस, जानें फायदे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

गाजर खाने के अनेक फायदे है क्योंकि इसमें विटामिन ए, सी, के, बी 8, तांबा, लौह जैसे कई और भी खनिज व विटामिन पाए जाते है। गाजर 12 महीने आपको आसानी से मिल जाता है। आज हम आपको बता रहे हैं गाजर खाने के फायदे – 

1.रोजाना गाजर का सलाद खाने से या गाज़र का जूस पीने से चेहरे पर चमक आती है। गाजर रक्त की विषाक्ता कम करता है और इसके सेवन से कील-मुहासों से भी छुटकारा मिलता है।

2. गाजर में विटामिन ‘ए’ अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसलिए अगर गाजर का नियमित रूप से सेवन किया जाए तो आंखों की रोशनी बढ़ सकती है।

3. गाजर का जूस पीने से शरीर में हिमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ जाती हैं, और गाजर में अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता हैं जो शरीर की पाचनशक्ति को बढ़ाता हैं।

4. गाजर में कैरोटीनायड होता है, जो हृदय रोगियों के लिए अच्छा होता है। यह माना जाता है कि गाजर का प्रतिदिन सेवन कालेस्ट्राल के स्तर को कम करता है।

5. गाजर के प्रतिदिन सेवन से रक्त में शर्करा का स्तर ठीक रहता है।

6. इसे खाने से मसूड़ों से ब्लड आना बंद हो जाता है और दांतों की चमक बढ़ती है।

7. गाजर में बीटा कैरोटीन होती है और यह प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए अच्छा होता है।

8. गाजर के रस में मिश्री व काली मिर्च मिलाकर पीने से खाँसी ठीक हो जाती है तथा कफ कि समस्या में भी आराम मिलता है।

9. गाजर खाने से, पेट और फेफड़ों के कैंसर का जोखिम कम होता है।

Leave a Reply

Next Post

किसान आंदोलन के समर्थन में पंजाब के डीआईजी लखमिंदर सिंह जाखड़ ने दिया इस्तीफा

शेयर करेपंजाब के डीआईजी ने किया किसानों का समर्थन छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 13 दिसंबर 2020।  कृषि कानूनों को लेकर किसानों का प्रदर्शन अभी भी जारी है. किसानों के समर्थन में कई लोग सामने आए हैं। अब पंजाब के डीआईजी (जेल) ने प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन में इस्तीफा दे दिया […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर