जगदलपुर में बड़ा हादसा: कांगेर नाले के पास बही कार, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, निकले थे तीरथगढ़ घूमने

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जगदलपुर/सुकमा 27 अगस्त 2025। सड़क हादसे को लेकर छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के दरभा थाना क्षेत्र के कांगेर घाटी में मंगलवार को एक वाहन बारिश तेज होने से बाढ़ की बहाव में बह गया। इस वजह से कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई। सभी लोग एक ही परिवार के थे, जो कार में सवार होकर तीरथगढ़ घूमने के लिये जा रहे थे। इसी दौरान वो काल के गाल में समा गये। घटना से परिजनों में शोक की लहर है। सभी को रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इस घटना में वाहन में सवार पति-पत्नी सहित दो बच्चे बह गए। घंटों की कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार चार लोगों के शव बरामद कर लिये गये हैं। पीएम के लिए मेकाज भेजा गया है।

वाटर फॉल का आनंद लेने जा रहे थे तीरथगढ़ जलप्रपात
बताया जाता है कि तमिलनाडु का रहने वाला परिवार बरसात में वाटर फॉल का आनंद लेने के लिये तीरथगढ़ जलप्रपात घूमने के लिये जा रहा था। कार सवार मालिक 43 वर्षीय राजेश रायपुर में रहकर ठेकेदारी करता था।

दरभा पुलिस टीम ने किया रेस्क्यू
मंगलवार को राजेश कार में अपनी पत्नी पवित्रा 40 वर्ष, सौजन्या 7  वर्ष, सौमया 4 वर्ष को लेकर रायपुर से तीरथगढ़ घूमने के लिए जा रहे थे कि अचानक जैसे ही वाहन कांगेर घाटी के पास पहुँचा कि तेज बारिश होने से बाढ़ की बहाव में बह गया। इसके बाद चारों को बचाने के लिए दरभा पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। बरसात का पानी (बाढ़) अधिक होने के कारण पति-पत्नी सहित दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया।

तैरकर ड्राइवर ने बचाई जान
घटना की जानकारी पर चारों के शव को बाढ़ से निकालकर मेकाज अस्पताल जगदलपुर में पीएम के लिए भेजा गया है, जहाँ पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा। बताया जाता है कि हादसे के वक्त कार का ड्राइवर किसी तरह से तैरकर पेड़ के सहारे अपनी जान बचायी। मृतक चारों लोग तमिलनाडु के रहने वाले थे। कहीं न कहीं ये हादसा तेज बहाव में लापरवाही की वजह से हुआ है। दरअसल, परिवार जल्दबाजी में उफनते नाले को पार करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उनकी इस लापरवही से चार जिंदगियां छीन गई। ऐसे में दुर्घटना से देर भली… यही संदेश इस हादसे से निकलकर सामने आ रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

स्वयंसेवकों, उससे जुड़े संगठनों को नियंत्रित नहीं करता संघ, भागवत बोले- हम दबाव समूह के गठन में नहीं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 27 अगस्त 2025। संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि उनका संगठन अपने स्वयंसेवकों और उससे जुड़े संगठनों को सीधे या दूर से नियंत्रित नहीं करता है। संघ किसी दबाव समूह के गठन में नहीं, बल्कि सभी को एकजुट करने में विश्वास रखता […]

You May Like

AGRA में फेवीक्विक गैंग का आतंक खत्म! 5 राज्यों में की करोड़ों की ठगी, 153 ATM कार्ड के साथ 3 शातिर दबोचे....|....बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान पर पीएम मोदी ने ममता सरकार को घेरा, बोले- शर्मनाक है यह व्यवहार!....|....यूपी में मां ने बेटे को सीने से लगाकर लगाई आग, डेढ़ साल के मासूम की जलकर मौत, खौफनाक मंजर देख कांपा लोगों का कलेजा; चौंका देगी वजह....|....ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं – अरुण साव....|....साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, भाजपा पर साधा निशाना....|....नक्सलवाद बनेगा इतिहास!: 108 नक्सली कल करेंगे सरेंडर, अब तक का सबसे बड़ा डंप बरामद; 31 मार्च है डेडलाइन....|....3.95 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल....|....31 वर्षीय मरीज को अदालत से मिली निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति, 12 साल से कोमा में है शख्स....|....सरकार के संरक्षण में दुर्ग के बाद बलरामपुर में अफीम की खेती हो रही