आरजी कर अस्पताल मामले में अदालत कल सुनाएगी फैसला, सीबीआई ने आरोपी के लिए मांगी मौत की सजा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलकाता 17 जनवरी 2025। कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में बहुप्रतीक्षित फैसला शनिवार को सुनाया जाएगा। इस मामले को लेकर देशभर में गुस्सा और नाराजगी देखी गई थी और इसके खिलाफ देशभर में लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन हुए थे। सियालदह कोर्ट के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिर्बन दास की अदालत ने इस मामले पर सुनवाई 9 जनवरी को पूरी कर ली थी और शनिवार को फैसला सुनाया जाएगा।

आरजी कर मामले में कोलकाता पुलिस के साथ बतौर नागरिक स्वयंसेवक काम करने वाले संजय रॉय को बतौर आरोपी गिरफ्तार किया गया था। संजय रॉय पर बीते साल 9 अगस्त को अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म करने और दुष्कर्म के बाद डॉक्टर की बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगा था। कोलकाता पुलिस ने संजय रॉय को 10 अगस्त को ही गिरफ्तार कर लिया था। शुरुआत में इस मामले की जांच कोलकाता पुलिस ने की, लेकिन बाद में कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देश पर इसकी जांच सीबीआई को सौंप दी गई। सीबीआई ने मामले में आरोपी संजय रॉय के लिए मौत की सजा की मांग की है। अदालत में मुकदमा शुरू होने के 57 दिन बाद शनिवार को अदालत फैसला सुनाएगी। 

आरजी कर दुष्कर्म मामले को लेकर पूरे देश में देखी गई नाराजगी
डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या के मामले में सुनवाई 12 नवंबर को शुरू हुई और इस दौरान 50 गवाहों से पूछताछ की गई। पीड़िता के माता-पिता ने अपराध में अन्य लोगों के शामिल होने का शक जताया है और अदालत में मांग की है कि इस मामले की और विस्तृत जांच की जाए। आरजी कर अस्पताल की घटना को लेकर पूरे देश में गुस्सा और नाराजगी देखी गई। इस दौरान देश में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन, मार्च और रैलियां आयोजित की गईं। इस मुद्दे पर राजनीति भी खूब हुई और विपक्षी पार्टियों भाजपा और माकपा ने इस जघन्य अपराध के लिए टीएमसी सरकार को घेरने की कोशिश की। हालांकि पीड़िता के लिए न्याय की मांग करने वाले गैर-राजनीतिक आंदोलन अधिक दिखाई दिए, जिसमें आम नागरिकों ने अहम भूमिका निभाई।

आरजी कर अस्पताल में दुष्कर्म और हत्या के मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने देश भर में डॉक्टरों और अन्य चिकित्सा पेशेवरों की सुरक्षा के लिए एक प्रोटोकॉल सुझाने के लिए राष्ट्रीय टास्क फोर्स (एनटीएफ) का गठन किया था। एनटीएफ ने पिछले साल नवंबर में सर्वोच्च न्यायालय में एक रिपोर्ट दायर की थी। 

Leave a Reply

Next Post

खुल गई ईएमए पार्टनर्स इंडिया लिमिटेड की आरंभिक सार्वजनिक पेशकश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/(अनिल बेदाग) मुंबई 18 जनवरी 2025। ईएमए पार्टनर्स इंडिया लिमिटेड (“कंपनी”) अपने इक्विटी शेयरों के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से 76 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिए तैयार है और इक्विटी शेयरों को एनएसई के इमर्ज प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध किया जाना है। आईपीओ शुक्रवार, 17 […]

You May Like

स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा....|....एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया....|....कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया....|....प्राग में जिंदगी के खूबसूरत रंगों को जीतीं सेज़ल शर्मा....|....आउटसाइडर से इंडस्ट्री की नई सनसनी बनीं रेवती महुरकर....|....सरकार को सौंपे 5 लाख पौधे, ग्रीन गड़चिरोली मिशन को मिली नई उड़ान....|....छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार