जावेद मियांदाद के बिगड़े बोल, कहा- भारत नहीं भी गए तो पाकिस्तान क्रिकेट पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कराची 20 जून 2023। महान बल्लेबाज जावेद मियांदाद ने भारत पर ताजा जहर उगलते हुए कहा कि पाकिस्तान को इस साल के आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के लिए पड़ोसी देश की यात्रा नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक बीसीसीआई पहले अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने के लिए सहमत नहीं हो जाता, पाकिस्तान को भी भारत की यात्रा नहीं करनी चाहिए। आईसीसी द्वारा तैयार किए गए वनडे वर्ल्ड कप के ड्राफ्ट शेड्यूल के अनुसार, पाकिस्तान को 15 अक्तूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत से मैच खेलना है। मियांदाद ने कहा- पाकिस्तानी टीम 2012 और 2016 में भारत गई थी। अब भारतीयों के यहां आने की बारी है। अगर मुझे कोई फैसला करना होता तो मैं कोई भी मैच खेलने के लिए भारत नहीं जाता, यहां तक कि विश्व कप भी। हम उन्हें (भारत) खेलने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, लेकिन वो कभी भी उसी तरह से प्रतिक्रिया नहीं देते हैं।

मियांदाद ने कहा, ”पाकिस्तान क्रिकेट बड़ा है। हम अब भी अच्छे खिलाड़ी पैदा कर रहे हैं। इसलिए मुझे नहीं लगता कि अगर हम भारत नहीं भी जाते हैं तो भी इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ेगा।” भारत ने आखिरी बार 2008 में 50 ओवर के एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था। तब से दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे राजनीतिक तनाव के कारण द्विपक्षीय क्रिकेट संबंधों को निलंबित कर दिया गया था। मियांदाद का मानना है कि खेल को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा- मैं हमेशा कहता हूं कि कोई अपना पड़ोसी नहीं चुन सकता है। इसलिए एक दूसरे के साथ सहयोग करके जीना बेहतर है। मैंने हमेशा कहा है कि क्रिकेट एक ऐसा खेल है जो लोगों को एक दूसरे के करीब लाता है और देशों के बीच गलतफहमियों और शिकायतों को दूर कर सकता है। मियांदाद का यह बयान तब सामने आया है जब पाकिस्तान आगामी एशिया कप का हाइब्रिड मॉडल में मेजबानी करने जा रहा है।

इस मॉडल के मुताबकि, भारत अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा। भारत के मुखर आलोचक मियांदाद को यह फैसला अच्छा नहीं लगा। उन्होंने कहा- हमें लग ही रहा था कि बीसीसीआई फिर से अपनी टीम को एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं भेजेगा। इसलिए समय आ गया है कि हम भी अब कड़ा रुख अपनाएं।

Leave a Reply

Next Post

यूपी में मौतों के बाद लू को लेकर अलर्ट हुई सरकार, बुलाई बैठक; जानिए क्यों खतरनाक हैं गर्म हवाएं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 20 जून 2023। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में लू के कारण हुई कई मौतों के बाद केंद्र सरकार इसे लेकर अलर्ट हो गई है। बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया पूरे देश में लू से बचाव की तैयारियों को लेकर एक […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप