श्रीनगर में ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग, जैकी श्रॉफ ने बताया कैसा रहा उनका अनुभव

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जम्मू 21 मई 2024। श्रीनगर के ऐतिहासिक जैनाकादल इलाके में बॉलीवुड के जाने-माने अदाकार जैकी श्रॉफ शूटिंग के लिए आए हुए थे। इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर सरकार के प्रति उनके अटूट समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में फिल्मों और अन्य प्रोजैक्टों की शूटिंग के लिए आने वाली फिल्म इंडस्ट्री को सरकार द्वारा पूरी तरह से समर्थन दिया जाता है। उनका पूरा साथ दिया जाता है। वहीं इस दौरान उन्होंने श्रीनगर में रह रहे लोगों के बारे में बताया कि यहां के लोग बहुत ही मददगार हैं और साथ ही बहुत दयालु भी हैं। उन्हें और उनकी पूरी टीम को यहां के निवासियों द्वारा खूब प्यार मिला। इतना ही नहीं श्रीनगर का प्रशासन भी काफी सहयोगी है। इसके साथ ही जैकी श्रॉफ ने जम्मू-कश्मीर में उनके विजीट दौरान लोगें द्वारा दिल से की गई मेहमाननवाज़ी और उनके लगातार सहयोग की भी काफी सराहना की।

गौरतलब है कि फिल्म निर्माता रोहित शैट्टी की एक्शन फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग श्रीनगर में हुई। इस फिल्म में बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अजय देवगन, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिका में हैं।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस नेता सांप्रदायिक, ‘इंडिया' गठबंधन में टूट की उल्टी गिनती शुरू: पीएम मोदी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर झारग्राम 21 मई 2024। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन की हार तय है और इसके बाद विपक्षी गठबंधन में टूट की शुरुआत हो जाएगी। पश्चिम बंगाल के झारग्राम में एक […]

You May Like

कैंसर के खिलाफ जंग में बड़ी जीत....|....युवराज-वाल्मीकि की हैट्रिक ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को किया परास्त....|....40 हजार रुपये सैलरी, करोड़ों की संपत्ति!....|....रामचंडी मंदिर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय....|....पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ....|....श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध करने वालों को सरकार देगी सहयोग....|....स्लोवाक राजदूत पर चला शाहरुख की फिल्म का जादू....|....बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान....|....अमेरिकी चुनावी रैलियों में छाया ऑपरेशन सिंदूर....|....सड़क के गड्ढे भरने में नाकाम मंत्री अधिकारियों को फटकारते हुए रील बनाने में व्यस्त - कांग्रेस