ग्रेटर नोएडा में सनसनीखेज वारदात: युवक पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ बरसाईं 6 गोलियां, मौके पर ही दर्दनाक मौत

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा 21 मई 2026। उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक तृतीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वैदपुरा गांव में बुधवार देर शाम एक युवक की अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ करीब 6 गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी, स्थानीय थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान दीपक नागर पुत्र अशोक नागर निवासी वैदपुरा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। 

पुलिस अधिकारियों ने मृतक के परिजनों से बातचीत कर मामले की जानकारी जुटाई है। घटनास्थल से कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिलने की बात कही जा रही है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।

Leave a Reply

Next Post

कान्स में छाया सोनिया बंसल का ‘राधा रानी’ अवतार

शेयर करेकान्स में दिखा सोनिया बंसल का देसी ग्लैमर राधा रानी से प्रेरित लुक में सोनिया बंसल ने कान्स में मचाई सनसनी (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 22 मई 2026। ग्लैमर, फैशन और सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित मंचों में गिने जाने वाले 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस बार भारतीय […]

You May Like

एक को बचाने नदी में कूदे दो दोस्त, तेज बहाव में तीनों बह गए....|....पारिवारिक विवाद में भतीजे ने फरसी से चाचा का गला रेता....|....21 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था चाचा का हत्यारा....|....बाइक सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत; दो घायल....|....शिक्षक भर्ती पदवृद्धि आंदोलन फिर तेज....|....गाजियाबाद में आमने-सामने भाजपा के गुट....|....यूएस ओपन 2026: रिबाकिना ने जीता खिताब....|....ट्रंप के बचपन का घर 20 लाख डॉलर में बिका....|....भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया? - दीपक बैज....|....तनाव के दौर में अनूप जलोटा का भक्ति मंत्र