विश्व की 120 जानी मानी के हस्तियों के साथ वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल का समापन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

फरहान अख्तर की रॉक आन प्रस्तुती का छाया दिलों और दिमाग पर जादू

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 20 दिसंबर 2022। लेखक, निर्देशक, अभिनेता, निर्माता और गायक फरहान अख्तर और उनके लाइव बैंड के संगीत का जादू वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल के अंतिम दिन दर्शकों के दिल और दिमाग पर छा गया। उन्होंने अपने डायलोग के साथ अपनी प्रस्तुती की शुरूआत की। रॉक आन फिल्म के सिंनबाद सेलर , तरकीबें दिल जैसे धडके धडकने शोला जैसे भडके भडकने दो गीतों की रॉक ऑन प्रस्तुती ने गांधी मैदान में मौजूद संगीत प्रेमियों का दिल धडका दिया। फरहान ने मै ऐसा क्यू हू मैं ऐसा क्यूं हूं गाउंगा जिंदगी भर, सोचा है तो सोचो अभी को अपने बैंड के साथ धमाकेदार अंदाज में पेश किया तो दर्शक झूमतें गाते हाथ हिला कर उनका साथ देते नजर आए। फरहान ने आहिस्ता आहिस्ता अब होगा तन्हा, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा , दिल चाहता है जैसे अपने प्रसिद्ध गीतों से सभी को लुभा दिया। हिन्दुस्तान जिंक के सहयोग से सहर और राजस्थान पर्यटन विकास निगम द्वारा संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल में तीन दिनों तक विश्व की जानी मानी हस्तिायों ने अपने सुरो की प्रस्तुती दी। समापन समारोह के अवसर पर दशकों को संबोधित करते हुए हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरूण मिश्रा ने कहा कि “इस वर्ष वेदांता उदयपुर संगीत समारोह ने झीलों की नगरी को म्यूजिक सीटी बनाने में कामयाबी हांसिल की है।

समारोह से जुडे संगीत प्रेमियों का जोश बहुत उत्साहजनक था और हर कलाकार ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। सारंगी प्रदर्शन को जो स्वागत मिला वह सराहनीय था, और हम भविष्य में भी स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित करना जारी रखेगें।

समारोह में वेदांता टैलेंट हंट जिसका उद्देश्य उदयपुर और आस पास के जिलों के स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच देना, विजेता कलाकारों को अरूण मिश्रा एवं संजीव भार्गव ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत में सारंगी की धूनो से राजस्थानी कलाकारों ने श्रोताओं को रसविभोर कर दिया। पुणे के वेदांग ने हिप-हॉप और रैप संगीत को खूब पसंद किया और तालियों के साथ उनके हर बोल का साथ दिया।

Leave a Reply

Next Post

सिंगर रेखा भारद्वाज और रविकेश वत्स के सॉन्ग "स्वामी जी" ने मचाई धूम

शेयर करे -अनिल बेदाग/ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 20 दिसंबर 2022। वह केवल एक लेखक ही नहीं बल्कि एक बहुत अच्छे गायक और संगीतकार भी हैं। क्रिएटिव जीनियस रविकेश वत्स की बात कर रहा हूं। सबसे प्रतिभाशाली गायकों में से एक है रविकेश जिन्होंने हाल ही में अपना यूट्यूब चैनल रविकेश […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ