‘बस तमाशा करना और छुट्टियां मनाने विदेश जाना है’, किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर जोरदार हमला

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 10 दिसंबर 2024। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तमाशा करने का आरोप लगाया। बता दें, कांग्रेस लगातार अदाणी मामले को लेकर संसद के अंदर और बाहर विरोध-प्रदर्शन कर रही है। इसी को लेकर भाजपा नेता ने राहुल की आलोचना की। 

रिजिजू ने राहुल गांधी की आलोचना की और उनकी विदेश छुट्टियों पर तंज कसा। केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, ‘राहुल गांधी को तमाशा करने और प्रधानमंत्री को गाली देने में आनंद आता है। मगर, अन्य सांसदों की भी उन लोगों के प्रति जिम्मेदारी है, जिन्होंने उन्हें चुना है। उन्हें बस यहां तमाशा करना है और फिर अपनी छुट्टियों का आनंद लेने के लिए विदेश जाना है।’

 कांग्रेस नेता को लोगों की समस्याओं की परवाह नहीं

इतना ही नहीं उन्होंने संसद के बाहर राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन का वीडियो भी पोस्ट किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेता को लोगों की समस्याओं की परवाह नहीं है, क्योंकि उनके पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने आगे कहा, ‘समाजवादी पार्टी, टीएमसी, राज्यसभा में सभी कांग्रेस सांसद, लोकसभा में कुछ कांग्रेस सांसद और कई पार्टी सांसद वास्तव में संसद की बहस और चर्चा में भाग लेने के इच्छुक हैं। राहुल गांधी जी के पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है क्योंकि वह लोगों के दर्द और समस्या को महसूस नहीं कर सकते हैं, लेकिन अन्य सांसद करते हैं!’

यह पार्टियां नहीं ले रहीं विरोध-प्रदर्शन में भाग

बता दें, तृणमूल कांग्रेस पार्टी (टीएमसी) और समाजवादी पार्टी के सदस्य इस विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं हो रहे हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी-एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले भी सोमवार को हुए विरोध प्रदर्शन में मौजूद नहीं थीं। इससे पहले छह दिसंबर को विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि उन्हें संसद के शीतकालीन सत्र में भाग लेना चाहिए और अदाणी पर जांच से ‘डरना’ नहीं चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में सात आवासीय परियोजनाओं की शुरुआत; 1650 भवनों का होगा निर्माण, आवास के लिए यहां करें आवेदन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 10 दिसंबर 2024। छत्तीसगढ़ सरकार ने अटल विहार योजना के तहत आवास निर्माण का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। इस योजना के अतंर्गत प्रदेश के विभिन्न जिलों में 4450 एकड़ भूमि में निर्माण कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस योजना के तहत 7 […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप