विवाद के बाद भाजपा नेता धीरज सिंह और इन्फ्लुएंसर आकांक्षा पर एफआईआर

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर, 05 अक्टूबर 2026। अंबिकापुर जिले के कलाकेंद्र मैदान के पास भारतीय जनता पार्टी के नेता धीरज सिंह और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के बीच विवाद के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने भाजपा नेता धीरज सिंह के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। वहीं, भाजपा नेताओं के विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो और अकील अहमद के खिलाफ भी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली।

कलाकेंद्र मैदान में विवाद और हंगामा
घटना के अनुसार कलाकेंद्र मैदान के पास भाजपा नेता धीरज सिंह और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। आकांक्षा टोप्पो ने भाजपा नेता धीरज सिंह पर हमला करने की कोशिश का आरोप लगाया और वह कलेक्टोरेट चौक पर स्थित एक होटल में चली गईं। सूचना मिलने पर सीएसपी राहुल बंसल तुरंत कलेक्टोरेट चौक पहुंचे और धीरज सिंह को अपनी गाड़ी में बैठाकर कोतवाली थाने ले गए। भाजपा नेता को थाने ले जाने की खबर फैलते ही भाजपा नेता दीपक यादव, रविंद्र तिवारी और कैश मोहम्मद समेत कई कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने थाने के भीतर जमकर हंगामा किया और धीरज सिंह को थाने से बाहर निकाल लाए।

भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा ने पुलिस को आवेदन देकर भाजपा नेता धीरज सिंह पर जातिगत गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने धीरज सिंह के खिलाफ अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अधिनियम की धारा 3-1 के तहत मामला पंजीकृत किया।

इन्फ्लुएंसर्स पर दर्ज हुई प्राथमिकी
भाजपा नेता पर एफआईआर दर्ज होने के बाद भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक फिर से थाने में जमा हो गए। कार्यकर्ताओं ने आकांक्षा टोप्पो और अकील अहमद की त्वरित कार्रवाई की मांग रखी। भाजपा नेता शैलेंद्र शर्मा ने पुलिस को आवेदन सौंपकर बताया कि दोनों इन्फ्लुएंसर सोशल मीडिया पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। इस संबंध में पूर्व में सरगुजा पुलिस महानिरीक्षक को भी ज्ञापन सौंपा गया था। पुलिस ने शैलेंद्र शर्मा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आकांक्षा टोप्पो और अकील अहमद के खिलाफ धारा 196(1), 352 और 353(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया। दोनों पर राजनेताओं के खिलाफ विवादित पोस्ट डालने और सौहार्द बिगाड़ने का आरोप है।

Leave a Reply

Next Post

शराब के नशे में पिता ने बेटे को उतारा मौत के घाट

शेयर करेटांगिया से किया हमला छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           सुकमा , 05 अक्टूबर 2026। सुकमा जिला मुख्यालय के कुम्हरास गांव में रविवार देर रात शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान पिता ने अपने ही बेटे पर टांगिया से जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी […]

You May Like

लखनऊ जेल में कारोबारी बॉयफ्रेंड ने की आत्महत्या....|....सलमान खान से आम मरीजों तक पहुंचा डॉ. राजनेश कांत का ‘दर्द मुक्त भारत’ मिशन....|....नवजात बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़....|....विश्व शौचालय दिवस पर इंदौर की अनूठी पहल....|....2028 चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा....|....56 सरकारी स्कूलों के निर्माण में 4.75 करोड़ की गड़बड़ी का आरोप....|....धूप कम निकलने से हड्डियों में दर्द....|....सात्विक-चिराग क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, मलयेशियाई जोड़ी को हराया....|....'ओम चैप्टर 1' के लिए सुबह 6 बजे खुलेंगे थिएटर....|....बांग्लादेश में हिंसा बेकाबू: मोहम्मद यूनुस का पुश्तैनी घर फूंका