बारिश न बने बाधा, इसलिए राहुल गांधी की सभा वाटरप्रुफ डोम में, तैयारियां शुरू

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

 इंदौर, 15 सितंबर 2026। राहुल गांधी के आयोजन के लिए रीजनल पार्क मैदान में तैयारियां शुरू हो गई हैं। 19 सितंबर को बारिश के मौसम की वजह से आयोजन प्रभावित न हो, इसके लिए वॉटरप्रूफ डोम बनाए जा रहे हैं, लेकिन गीला मैदान अभी भी चुनौती बना हुआ है। हालांकि, मंगलवार को निकली तेज धूप ने आयोजकों को राहत दी है। कार्यक्रम के लिए 50 हजार वर्गफीट में अलग-अलग डोम तैयार हो रहे हैं, जिनमें एक लाख लोगों के बैठने की क्षमता होगी। हालांकि, कांग्रेस नेताओं का दावा है कि अब तक आयोजन के लिए डेढ़ लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

कांग्रेस ने आयोजन को ‘छात्रों की गूंज’ नाम दिया है और आयोजन स्थल को ‘भारत जोड़ो मैदान’ नाम दिया गया है। राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों की निगरानी करने वाली टीम के सदस्य इंदौर पहुंच चुके हैं और उन्होंने आयोजन की कमान संभाल ली है। कार्यक्रम में शामिल होने वालों की एंट्री रीजनल पार्क की ओर से होगी, जबकि राहुल गांधी मंच के पीछे के हिस्से से प्रवेश करेंगे। डोम तैयार करने की जिम्मेदारी भोपाल की एक एजेंसी को दी गई है। कुछ डोम बनकर तैयार भी हो चुके हैं।

मंच पर राहुल से पहले सिंगरों की प्रस्तुति

कार्यक्रम का निर्धारित समय शाम पांच बजे है, लेकिन इसके छह बजे तक शुरू होने की संभावना है। राहुल गांधी से पहले सिंगर राघव और रैपर लश-करी प्रस्तुति देंगे। साढ़े सात बजे के बाद राहुल गांधी मंच पर पहुंचेंगे। मंच पर कुर्सियां नहीं लगाई जाएंगी। राहुल गांधी सीधे मंच पर पहुंचकर जेन-जी से संवाद करेंगे। कांग्रेस के अन्य नेता मंच पर मौजूद नहीं रहेंगे। उनके बैठने की व्यवस्था अलग डोम में की गई है।
 

तीन दिन के लिए मिला मैदान

आयोजन के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण ने कांग्रेस को रीजनल पार्क मैदान तीन दिन की अस्थायी लीज पर दिया है। इसके लिए जीएसटी सहित 10 लाख रुपये की राशि ली गई है। कांग्रेस नेताओं ने आयोजन के लिए पहले नेहरू स्टेडियम की मांग की थी, लेकिन नगर निगम ने कोर्ट का हवाला देते हुए स्टेडियम देने से इनकार कर दिया था।

Leave a Reply

Next Post

त्विशा शर्मा कांड में आरोपी गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं

शेयर करेCBI ने किया जमानत का विरोध छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   जबलपुर, 15 सितंबर 2026। भोपाल के बहुचर्चित त्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को फिलहाल हाईकोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है।  मंगलवार को उनकी जमानत याचिका पर जस्टिस अजय कुमार निरंकारी की एकल पीठ […]

You May Like

पीएम आवास योजना पर आमने-सामने....|....त्विशा शर्मा कांड में आरोपी गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं....|....बारिश न बने बाधा, इसलिए राहुल गांधी की सभा वाटरप्रुफ डोम में, तैयारियां शुरू....|....पीएम मोदी के जन्मदिन पर MP आएंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन....|....22 साल बाद स्विट्जरलैंड में सजेगी विश्व शतरंज की बिसात....|....कर्नाटक में दो हादसों में सात की मौत....|....एआई की रफ्तार रोकने पर चीन का दो टूक जवाब....|....मदीना में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम भंडार....|....मां-बेटी के रिश्ते का अनकहा सच दिखाएगी सोनाली कुलकर्णी की ‘लाइक माँ’....|....बस का सफर महंगा, किराया बढ़ाने पर बनी सहमति