बतौर कप्तान आखिरी मैच के बाद भावुक हुए कोहली, कहा- जब भी टीम को जरूरत होगी, मैं अपना 120 फीसदी दूंगा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

दुबई 09 नवंबर 2021। नामीबिया के खिलाफ मैच बतौर कप्तान विराट कोहली का आखिरी टी-20 मैच था। इस मैच में जीत के बाद कोहली भावुक दिखे। उनसे जब कप्तानी को लेकर भावनाओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया- सबसे पहले तो मैं राहत महसूस कर रहा हूं। यह मेरे लिए वर्कलोड मैनेजमेंट का सही समय है। पिछले छह से सात साल में हमने जब भी मैदान में कदम रखा तो अच्छा खेल दिखाया है। इसका हमारे शरीर पर काफी असर पड़ृा है। कोहली ने कहा- मेरा अनुभव काफी अच्छा रहा है। हमने एक टीम के रूप में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। मुझे पता है कि इस विश्व कप में हम आगे का सफर नहीं तय कर पाए, लेकिन टी-20 क्रिकेट में हमने कुछ अच्छे नतीजे हासिल किए और एक दूसरे के साथ खेलने का लुत्फ उठाया। अगर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो मैचों में शुरुआती दो ओवर अच्छे रहते तो चीजें अभी कुछ अलग होतीं।

कोहली ने कहा- जैसा कि मैंने पहले भी कहा है कि पहले दो मैचों में हमने पर्याप्त साहस नहीं दिखाया। हम ऐसी टीम नहीं हैं जो टॉस हारने को बहाना बनाए। कोहली ने साथ ही मुख्य कोच रवि शास्त्री और अन्य सहयोगी स्टाफ को भी धन्यवाद दिया। हेड कोच रवि शास्त्री समेत बाकी स्टाफ भी आज आखिरी मैच में टीम के साथ थे। कोहली ने इन सभी को धन्यवाद दिया है।

कोहली ने कहा- सभी लोगों को धन्यवाद। पिछले कुछ सालों में हमारी टीम ने शानदार काम किया और सभी खिलाड़ियों को एकजुट रखा। टीम के आसपास शानदार माहौल रहा। हमारे कोच ने भी पहले भारतीय क्रिकेट में शानदार योगदान दिया है। हम सभी की ओर से उन सभी को धन्यवाद। सूर्यकुमार यादव को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी का मौका देने पर कोहली ने कहा- सूर्या के लिए अच्छी याद रहेगी। एक युवा खिलाड़ी के रूप में आप विश्व कप से कुछ अच्छी यादें लेकर जाना चाहते हैं। विराट की कप्तानी में टीम इंडिया 50 टी-20 मैच खेल चुकी है। इसमें से 30 में जीत मिली। वहीं, 16 में हार का सामना करना पड़ा। दो मैच टाई रहे और दो का कोई नतीजा नहीं निकला। वहीं, विश्व कप के बाद रोहित का कप्तान बनना तय है। 

Leave a Reply

Next Post

संसद : शीतसत्र पर पड़ेगी लखीमपुर खीरी की छाया, राफेल सौदे-महंगाई जैसे मुद्दों पर भी विपक्ष करेगा घेराबंदी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 10 नवंबर 2021। नवंबर के अंत में शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र में उत्तर प्रदेश से जुड़ा लखीमपुर खीरी कांड छाया रहेगा। विपक्ष खासतौर पर इस मामले में सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है। इसके अलावा राफेल सौदे में हुए […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर