कांग्रेस अध्यक्ष पद पर ‘राहुल की हां-ना’ से ऊहापोह, सोनी के नाम की चर्चा, 21 से शुरू होगी प्रक्रिया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 20 अगस्त 2022। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव का समय नजदीक है, इसके साथ ही पार्टी में ऊहापोह की स्थिति है। पार्टी के भीतर चर्चा तेज है कि अगर राहुल गांधी फिर से कमान संभालने के लिए तैयार नहीं होते हैं तो फिर विकल्प क्या होगा? सितंबर में पार्टी को अपना नया अध्यक्ष चुनना है। लंबे समय से अशोक गहलोत को यह जिम्मेदारी सौंपने की खबरें आती रही हैं लेकिन 15 अगस्त के बाद अंबिका सोनी को लेकर चर्चा तेज हुई है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के भीतर मंथन चल रहा है। अगर राहुल तैयार नहीं होते हैं तो गांधी परिवार के किसी विश्वासपात्र को कमान सौंपी जाए या फिर सोनिया ही अगले लोकसभा चुनाव तक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालती रहें। पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 21 अगस्त से शुरू होनी है और 20 सितंबर तक इसे पूरा होना है। पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद राहुल ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था और सोनिया अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रही हैं।

नेताओं की राय, 2024 के लिए राहुल गांधी संभालें कमान
पार्टी सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी समेत कांग्रेस के अधिकतर नेताओं की राय है कि 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए राहुल गांधी को अध्यक्ष पद संभालना चाहिए। हालांकि राहुल की तरफ से इस पर ‘हां’ का इंतजार है।

अन्य विकल्पों में गहलोत सबसे आगे
कांग्रेस से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक राहुल गांधी के अध्यक्ष नहीं बनने की स्थिति में जिन वैकल्पिक नामों को लेकर चर्चा है उनमें राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम प्रमुख है। उनके नाम पर गांधी परिवार को भी शायद ही कोई आपत्ति हो। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि गहलोत मुख्यमंत्री पद का छोड़कर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के लिए इच्छुक नजर नहीं आते। गहलोत के अलावा मुकुल वासनिक, मल्लिकार्जुन खरगे, कुमारी सैलजा और कुछ अन्य नामों पर भी विचार किया जा सकता है।

सोनिया बनी रह सकती हैं अध्यक्ष, दो-तीन कार्यकारी भी होंगे
कांग्रेस के एक अन्य नेता ने कहा, राहुल गांधी के अध्यक्ष नहीं बनने पर एक विकल्प यह भी हो सकता है कि सोनिया गांधी अगले लोकसभा चुनाव तक अध्यक्ष पद पर बनी रहें और दो-तीन वरिष्ठ नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष अथवा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जाए।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिलायी सद्भावना दिवस की शपथ...

शेयर करेसद्भावना दिवस पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना और गोधन न्याय योजना राशि अंतरण कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 20 अगस्त 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री राजीव गांधी की जयंती ‘सद्भभावना दिवस’ के अवसर पर […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक