मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पेंड्री में सुसज्जित शासकीय जिला ग्रंथालय का किया लोकार्पण

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

लगभग 1.5 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित ग्रंथालय में शांत वातावरण में विद्यार्थी कर सकेगें यूपीएससी, पीएससी, नीट, जेईई, बैंक और व्यापम जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

जांजगीर-चांपा 06 जनवरी 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय जांजगीर के समीप ग्राम पेंड्री में भव्य एवं सुसज्जित शासकीय जिला ग्रंथालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री टी एस सिंहदेव, विधायक रामकुमार यादव भी उपस्थित थे।

जिला ग्रंथालय के लोकार्पण हो जाने से शहर के शोर-गुल से दूर शांत वातावरण में बैठकर विद्यार्थी यूपीएससी, पीएससी, नीट, जेईई, बैंक और व्यापम जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। पुस्तक पठन मंप रूचि रखने वाले लोगों को भी विविध विधाओं और विषयगत ज्ञान पर आधारित किताबों का अध्ययन करने की सुविधा मिलेगी।

पेंड्री स्थित इस शासकीय डिजिटल लाईब्रेरी में 6 हजार से अधिक पुस्तकों के साथ ही विभिन्न पत्र-पत्रिकाएं, महापुरूषों की जीवनी पर आधारित पुस्तकें और डिजिटल लाईब्रेरी की सुविधा उपलब्ध है। यूपीएससी, पीएससी, नीट, जेईई, बैंक और व्यापम आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने  वाले छात्र-छात्राओं के लिए अलग से बैठ कर अध्ययन की व्यवस्था है। लाईब्रेरी पूर्णतः वाई-फाई से लेस है। डिजिटल सूचना के लिए कम्प्यूटर लैब भी तैयार किया गया है। लाईब्रेरी में मूलभूत जैसे पेयजल, प्रसाधन सहित लाॅकर रूम आदि की सुविधा भी उपलब्ध है। इसका लाभ आमजनों और जिलेवासियों को मिलेगा।

इस अवसर पर यशवंत कुमार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर,जिला पंचायत सीईओ तीर्थ राज अग्रवाल, विभागीय अधिकारी, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

कृषि कानून और किसान आंदोलन के खिलाफ याचिकाओं पर 11 जनवरी को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 6 जनवरी 2021। कृषि कानूनों के विरोध में 40 दिनों से धरना दे रहे किसानों और सरकार के बीच सात दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन अभी तक इसका कोई अंतिम नतीजा नहीं निकल सका है। इस बीच सुर्कीम कोर्ट ने किसानों की […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत