नक्सलियों ने केंद्र की नीतियों का किया विरोध, भाजपा नेताओं को पत्र लिखकर दी चेतावनी- ‘इस्तीफा दें नेता, खेती-किसानी करें’

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीजापुर 14 अक्टूबर 2022। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों ने भाजपा नेताओं को एक पत्र लिखा है। भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने भाजपा नेताओं को हिदायत दी है कि वे पार्टी का साथ छोड़ दें। इस्तीफा दे दें। गांव में खेती-बाड़ी का काम करें। माओवादियों का आरोप है कि पैसों के लालच में जिले के गांव-गांव में प्रचार-प्रसार कर लोगों को जोड़ा जा रहा है। माओवादियों ने केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों का भी विरोध किया है।

भैरमगढ़ एरिया कमेटी की तरफ से जारी किए गए पर्चे में लिखा है कि, केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद नोटबंदी, जीएसटी, महंगाई, बेरोजगारी, कृषि कानून लाकर किसानों को परेशान किया गया है। यही वजह है कि किसान आत्महत्या कर रहे हैं। बस्तर में कई पुलिस-नक्सली झूठी मुठभेड़ हुई है। कई ग्रामीणों को नक्सली बताकर फर्जी केस में जेल में डाल दिया गया है।

माओवादियों ने कहा कि, जल-जंगल-जमीन के अस्तित्व को खत्म करने के लिए बस्तर में जगह-जगह पर पुलिस कैंप खोले गए हैं। माओवादियों ने अपने पत्र में भैरमगढ़ इलाके के पोंदुम, फुलगट्टा, समेत अन्य गांवों के कुछ लोगों के नामों का जिक्र किया है और कहा है कि इन लोगों को पार्टी में शामिल किया गया है। अब ये लोग गांव-गांव पहुंचकर पार्टी में लोगों को जोड़ रहे हैं। माओवादियों ने जिस पत्र के माध्यम से ये सारी बातें कही है वह हाथ से लिखा हुआ है।

Leave a Reply

Next Post

11 साल के बच्चे ने रची खुद के अपहरण की कहानी, पिता के बुलेट नहीं दिलाने से था नाराज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 14 अक्टूबर 2022। कोरबा जिले में पिता के बुलेट बाइक नहीं दिलाने पर बेटे ने खुद के अपहरण की झूठी साजिश रच डाली। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है। इधर जैसे ही घर में बेटे की किडनैपिंग की बात पता चली, परिवार वाले परेशान हो […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर