अपने दम पर 90 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी समाजवादी पार्टी, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश ने किया ऐलान

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 30 मई 2023। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर हर पार्टी अपने स्तर पर जुट गई है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी (सपा) ने आज मंगलवार को हुंकार भरी है। सपा छत्तीसगढ़ के सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। छत्तीसगढ़ में किसी भी पार्टी के साथ बिना गठबंधन किए 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ने आज मंगलवार को रायपुर प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर इस संबंध में ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही हर जिले में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन किए जाएंगे। इसमें पार्टी को मजबूत करने और विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए रणनीति बनाई जाएगी। राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भूपेश सरकार अपेक्षा के अनुरूप काम नहीं कर रही है।  प्रधानमंत्री आवास, शराबबंदी का वादा. संप्रदायिक दंगे में छत्तीसगढ़ियां को टारगेट करना, संरक्षण देना, बेरोजगारी भत्ते पर अस्वीकर शर्ते, नौकरी और ट्रांसफर में वसूली, 2000 करोड़ का शराब घोटाला, कोयला घोटाला और सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा स्तर में गिरावट, महिला अपराधों में वृद्धि आदि मुदों पर सरकार से जनता बेहद निराश हैं। 

‘बीजेपी और कांग्रेस की राजनीति से जनता निराश’
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आरक्षण पर बीजेपी और कांग्रेस के राजनीति करने से जनता निराश है। पार्टी राज्य को ईमानदार, स्थानीय नेतृत्व दिलाएगी। संख्या के आधार पर विधानसभा में विधायक चुनकर भेजेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में सबसे गंभीर समस्या भ्रष्टाचार, महंगाई और संप्रदायिक तनाव चरम सीमा पर है। समाजवादी पार्टी उक्त मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। जनता को ऐसी सरकार से निजात दिलाएगी। समाजवादी पार्टी ने आज राज्य कार्यकारिणी का गठन किया है। इसमें कोरबा से प्रधान महासचिव शैलेंद्र यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गयूर सिद्दीकी दुर्ग, महासचिव मनीष श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष केशव वर्मा की नियुक्ति की गई है। शेष कार्यकारिणी के पदों पर जल्द ही नियुक्ति की जाएगी। 

Leave a Reply

Next Post

प्यार में वीरू बना युवक: प्रेमिका से हुआ झगड़ा तो प्रेमी ने पानी टंकी पर चढ़कर किया हाईवोल्टेज ड्रामा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 30 मई 2023। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक शादीशुदा युवक 75 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ गया और हाईवोल्टेज ड्रामा करने लग गया। वहां चढ़कर वह बार-बार लड़की से कहता रहा कि मेरे साथ चल नहीं तो मैं जान दे दूंगा। इसके बाद […]

You May Like

ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 से भी बाहर....|....'जेलर 2' ने तोड़े कई रिकॉर्ड, बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली तमिल फिल्म....|....ब्रह्मपुत्र में बढ़ेगा पानी का बहाव....|....गौरेला के अभिनव तिवारी ने शास्त्रीय संगीत में रचा इतिहास....|....महंगे डेक्सा स्कैन का विकल्प बनेगा एआई सॉफ्टवेयर?....|....दिन में गर्मी, रात में ठंड और अब भारी बारिश की चेतावनी....|....300 की आबादी भगवान भरोसे, पुल के इंतजार में कलंगी टोला....|....बैंक ऑफ इंडिया का दूसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 25% बढ़कर ₹3,202 करोड़ पहुंचा....|....राजधानी का एक्यूआई गिरा, लेकिन तीन इलाकों में प्रदूषण अधिक....|....29 से 31 अक्टूबर तक पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार