गेहूं निर्यात को लेकर केंद्र का IMF को जवाब, वैश्विक बाजारों पर नहीं पड़ेगा कोई असर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 26 मई 2022। भारत सरकार की ओर से गेहूं निर्यात पर लगाए गए रोक को लेकर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष) (IMF) को जवाब दिया है। गोयल ने बुधवार को कहा कि भारत का गेहूं निर्यात विश्व व्यापार के मुकाबले एक प्रतिशत से भी कम है और खाद्यान्न के निर्यात को विनियमित करने के सरकार के फैसले का वैश्विक बाजारों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भारत कमजोर देशों और अपने पड़ोसियों को निर्यात की अनुमति देना जारी रखेगा।

मंत्री ने कहा कि भारत अंतरराष्ट्रीय गेहूं बाजार में ‘कभी भी’ एक पारंपरिक भागीदार नहीं था। दो साल पहले तक भारत ने गेहूं का निर्यात भी नहीं किया था। गोयल ने कहा कि देश ने मामूली 20 लाख टन के साथ निर्यात शुरू किया था और पिछले साल उसने लगभग 70 लाख टन का निर्यात किया था। विश्व आर्थिक मंच के एक सत्र में उन्होंने यहां यह बात कही।

इसके अलावा मंत्री ने कहा कि इस साल ‘हम अपने उत्पादन में लगभग 7-8 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद कर रहे थे (लेकिन) दुख की बात है कि उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी थी और गेहूं की कटाई जल्दी करनी पड़ी और हमारा उत्पादन घट गया।’

उन्होंने कहा, ‘भारत का गेहूं का निर्यात विश्व व्यापार के मुकाबले एक प्रतिशत से भी कम है और हमारे निर्यात विनियमन से वैश्विक बाजारों पर असर नहीं पड़ना चाहिए। हम कमजोर देशों और पड़ोसियों को निर्यात की अनुमति देना जारी रखेंगे।

Leave a Reply

Next Post

इस्लामाबाद आजादी मार्च में हिंसा, छह की मौत, इमरान का सरकार को छह दिन का अल्टीमेटम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर इस्लामाबाद 26 मई 2022। पाकिस्तान में जल्दी चुनाव को लेकर पूर्व पीएम इमरान खान के आह्वान पर उनकी पार्टी पीटीआई द्वारा निकाले गए इस्लामाबाद मार्च के दौरान हिंसा भड़क उठी। सुरक्षा बलों के साथ टकराव में छह की मौत होने और कई जवानों के घायल होने […]

You May Like

एक को बचाने नदी में कूदे दो दोस्त, तेज बहाव में तीनों बह गए....|....पारिवारिक विवाद में भतीजे ने फरसी से चाचा का गला रेता....|....21 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था चाचा का हत्यारा....|....बाइक सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत; दो घायल....|....शिक्षक भर्ती पदवृद्धि आंदोलन फिर तेज....|....गाजियाबाद में आमने-सामने भाजपा के गुट....|....यूएस ओपन 2026: रिबाकिना ने जीता खिताब....|....ट्रंप के बचपन का घर 20 लाख डॉलर में बिका....|....भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया? - दीपक बैज....|....तनाव के दौर में अनूप जलोटा का भक्ति मंत्र