तीसरे दिन का खेल खत्म, दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया 187/6, कुल बढ़त 241 रन की हुई

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 28 दिसंबर 2023। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में चार विकेट गंवाकर 187 रन बना लिए हैं। कंगारुओं की अब तक कुल बढ़त 241 रन की हो गई है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 318 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की पहली पारी 264 रन पर सिमट गई और कंगारुओं को 54 रन की बढ़त हासिल हुई। अगर बारिश का खलल नहीं हुआ तो इस मैच का नतीजा आना लगभग तय माना जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया की पकड़ मजबूत है।

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। टीम ने 16 रन तक चार विकेट गंवा दिए थे। उस्मान ख्वाजा और ट्रेविस हेड खाता नहीं खोल सके। वहीं, डेविड वॉर्नर छह रन और मार्नस लाबुशेन चार रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद स्टीव स्मिथ और मिचेल मार्श ने पांचवें विकेट के लिए 153 रन की साझेदारी निभाई। मार्श ने टेस्ट करियर का सातवां अर्धशतक लगाया। वह शतक से चूक गए और 130 गेंद पर 13 चौके की मदद से 96 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा स्टीव स्मिथ 176 गेंद में तीन चौके की मदद से 50 रन बनाकर छठे विकेट के रूप में पवेलियन लौटे। उनके आउट होते ही दिन का खेल समाप्त करने की घोषणा की गई। एलेक्स कैरी 16 रन बनाकर नाबाद हैं। पाकिस्तान की ओर से मीर हमजा और शाहीन अफरीदी ने तीन-तीन विकेट लिए हैं।

पाकिस्तान की पहली पारी
पाकिस्तान की टीम तीसरे दिन अपनी पहली पारी में छह विकेट पर 194 रन से आगे खेलना शुरू किया और 70 रन जोड़कर बाकी बचे चार विकेट गंवा दिए। रिजवान और जमाल मैदान पर उतरे। दोनों के बीच 45 रन की साझेदारी हुई। रिजवान को कमिंस ने वॉर्नर के हाथों कैच कराया। वह 42 रन बना सके। वहीं, शाहीन अफरीदी ने 21 रन की पारी खेली। हसन अली और मीर हमजा दो-दो रन बनाकर पवेलियन चलते बने। आमिर जमाल 33 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान कमिंस ने पांच विकेट लिए, जबकि लियोन को चार विकेट मिले। हेजलवुड को एक विकेट मिला।

Leave a Reply

Next Post

युवराज सिंह ने टी20 विश्व कप को लेकर की भविष्यवाणी, गौतम गंभीर ने लिया चौंकाने वाला नाम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 28 दिसंबर 2023। वनडे विश्व कप के बाद अब टी20 विश्व कप की बारी है। अगले साल होने वाले इस टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा लेंगी। भारतीय टीम की नजर आईसीसी खिताब के सूखे को समाप्त करने पर है। टीम इंडिया 2013 के बाद […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप