तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से सड़क किनारे चल रहे दो युवक हुए घायल, एक की हालत गंभीर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 18 अप्रैल 2025। बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत महमंद-सिरगिट्टी बायपास पर एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो युवक घायल हो गए। जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों की पहचान गोपी निषाद और रोहित निषाद के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, गोपी निषाद और रोहित निषाद महमंद के रहने वाले हैं। महमंद-सिरगिट्टी बायपास पर दोनों पैदल जा रहे थे। इस दौरान सफेद रंग की एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि चालक सरसिवा भटगांव से सिरगिटी जा रहा था। इसी दौरान उसे नींद की झपकी आ गई। जिस वजह से उनसे गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है ।वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

साय कैबिनेट का छोटे व्यापारियों के हित में बड़ा फैसला, जानें अन्य महत्वपूर्ण निर्णय

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 18 अप्रैल 2025। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव